महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से मिलिंद मुरली देवड़ा को हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार भी वो लोकसभा चुनाव में हारे थे. इस बार उनको शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने 100067 वोटों से हराया है. इस चुनाव में मिलिंद मुरली देवड़ा को 321870 मिले, जबकि शिवसेना के अरविंद गणपत सावंत ने 421937 वोट हासिल करके जीत दर्ज कर ली.
मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर 50.69 फीसदी मतदान हुआ था.
जानिए इस चुनाव में किसको कितने वोट मिले
मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर 13 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई. शिवसेना ने यहां से अरविंद गणपत सावंत को टिकट दिया, जो जीत हासिल करने में कामयाब रहे. वहीं, बहुजन समाज ने यहां से मिस्त्रीलाल गौतम को उम्मीदवार बनाया था.
2014 का चुनाव नतीजा
2014 में इस सीट से शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत ने 3,74,609 वोट पाकर जीत हासिल की. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा रहे जिन्हें 2,46,045 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर मनसे के बाला नांदगांवकर रहे. इन्हें 84,773 वोट मिले. चौथे स्थान पर मशहूर बैंकर मीरा सान्याल रहीं जिन्होंने आप पार्टी से चुनाव लड़ा था और 40,298 वोट पाए थे.
सामाजिक ताना-बाना
मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीट आती हैं. इस लोक सभा सीट का मिजाज मिला-जुला नजर आता है. किसी भी पार्टी का यहां पूरा दबदबा नहीं है. वर्ली, शिवडी से शिवसेना, मालाबार हिल, कोलाबा से बीजेपी, मुंबादेवी से कांग्रेस तो भायखला से असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के विधायक हैं.
सीट का इतिहास
1952 से यहां 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस काबिज रही. संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के बैनर पर लड़े जॉर्ज फर्नांडिज ने कांग्रेस के तिलिस्म को तोड़ा और 1967 के चुनावों में जीत हासिल की. 1971 में फिर से सीट कांग्रेस के पास चली गई. 1977 से 1984 तक ये सीट भारतीय लोक दल और जनता पार्टी के पास रही.
उसके बाद 1984 से 1996 तक यहां कांग्रेस के मुरली देवडा का एकछत्र राज रहा. 1996 में उनके तिलिस्म को बीजेपी की जयवंतीबेन मेहता ने तोड़ा लेकिन 1998 में फिर से मुरली देवड़ा को यहां से जीत हासिल हुई. 1999 में फिर जयवंतीबेन मेहता ने विजय हासिल की. 2004 में मुरली देवडा के बेटे मिलिंद देवडा ने कांग्रेस के टिकट पर लड़कर इस सीट को हासिल किया जो 2014 तक इनके पास रही. 2014 में शिवसेना के अरविंद सावंत ने कांग्रेस के हाथ से ये सीट छीन ली.
चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर