scorecardresearch
 

'हां, हम रिजीम चेंज चाहते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं...' बोले प्रशांत भूषण, BJP का जवाब- इनकी मंशा तख्तापलट

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि हां, हम देश में रिजीम चेंज चाहते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, ये सरकार भारत में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर आमदा है. प्रशांत भूषण के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये देश किसी की मिल्कियत नहीं है.

Advertisement
X
प्रशांत भूषण ने कहा है कि रिजीम चेंज में कुछ भी गलत नहीं है.  (Photo: PTI)
प्रशांत भूषण ने कहा है कि रिजीम चेंज में कुछ भी गलत नहीं है. (Photo: PTI)

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और जाने-माने एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने कहा है कि हां, हम देश में रिजीम चेंज चाहते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी सरकार देश में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भूषण ने कहा, "यह सरकार बार-बार कहती है कि यह विपक्ष द्वारा सत्ता परिवर्तन की कोशिश है. हम तो बस देश में चुनावी लोकतंत्र को बचाने की अपील कर रहे हैं. अगर ऐसी बर्बरता जारी रही, तो सत्ता परिवर्तन जरूर होगा. हम सभी सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) चाहते हैं. क्या इसमें कुछ गलत है? सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, और सरकार के खिलाफ असंतोष जताना कोई अपराध नहीं है."

नेहा बोरा, अभिजीत दिपके, एक्टर प्रकाश राज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा, "ऐसी सरकार सत्ता में नहीं बनी रह सकती, जो देश में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर तुली हो और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही हो." 

उन्होंने कहा, "जरूर रिजीम चेंज होगा, हमलोग चाहते हैं रिजीम चेंज हो. इसमें क्या गलती है? हम स्टूडेंट्स को श्रेय देते हैं, युवा संगठनों को श्रेय देते हैं उनकी अगुआई में ये लड़ाई लड़ाई लड़ी जाएगी."

Advertisement

प्रशांत भूषण के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंसे हुई हैं और उनकी बातों में जिस प्रकार की देश के प्रति गद्दारी झलकी है, ये बेहद चौंकाने वाला है. प्रशांत भूषण ने कहा कि यह लड़ाई 'रिजीम चेंज' की है और हम रिजीम चेंज करके ही रहेंगे.  वहीं नेहा बोरा ने कहा कि रिजीम चेंज कैसे होता है, यह हमें बांग्लादेश ने सिखाया है. ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे. सेना से सबूत मांग रहे थे.

सांसद संबित पात्रा ने कहा कि इसीलिए हम लगातार कह रहे थे कि राहुल गांधी सहित इन सभी लोगों की मंशा SIR या बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने की नहीं है. इनकी मंशा केवल एक ही है. देश का तख्तापलट करना और किसी भी तरह खुद को स्थापित करना. बिना चुनाव लड़े और बिना किसी परिश्रम के अपनी सरकार बनाना. 

पात्रा ने कहा कि यही इनके पूरे गैंग की मानसिकता को दर्शाता है. देशद्रोही चंद पैसों के लिए आज विदेशी हाथों में बिक गए हैं. क्योंकि जनता उन्हें बार-बार हरा रही है. 

Advertisement

 उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश किसी की मिल्कियत नहीं है, न ही किसी एक परिवार की जागीर है. यह देश 140 करोड़ देशवासियों का है हिंदुस्तानियों का है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement