scorecardresearch
 

Old Tyre Reuse at Home: कूड़े में न फेंके गाड़ी के पुराने टायर, घर के लिए हैं खजाना! इन 8 स्मार्ट तरीकों से करें रीयूज

Old Tyre Reuse: पुराने टायरों को फेंकने की जरूरत नहीं है, बस उन पर आप धूल जमा न होने दें. पुराने टायरों को आप पेंट, रस्सी, कपड़े या लकड़ी की मदद से घर और बाहरी जगहों के लिए सुंदर और जरूरत की चीजों में बदल सकते हैं.

Advertisement
X
टायर का घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
टायर का घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Old Tyre Reuse at Home: गाड़ी के टायर जब पुराने हो जाते हैं तो लोग उनको बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं या कबाड़ में बेच देते हैं. मगर लोग इस बात से अनजान है कि यह पुराने टायर उनके घर की डेकोरेशन में उनके बहुत काम आ सकते हैं. पुराने टायरों पर आप धूल न जमने दें,क्योंकि उसको साफ करने में बहुत मेहनत लगती है. 

मजबूती और गोल शेप होने की वजह से पुराने टायर घर में काफी काम सकते हैं, ऐसे महंगे टायर भी नहीं फेंकने पड़ेंगे और घर में डेकोरेशन के लिए भी नई चीजें नहीं खरीदनी पड़ेगी. घर के लिए फर्नीचर, गमलों और बगीचे की सजावट के लिए आप पुराने टायरों का रीयूज कर सकते हैं. आइए पुराने टायरों के कुछ आसान रीयूज के बारे में जानते हैं. 

टायर सेंटर टेबल

अगर घर में गाड़ी का पुराना टायर पड़ा है, तो उसे फेंकने के बजाय उससे सुंदर सेंटर टेबल बना सकते हैं. इसके लिए एक या दो टायर को एक के ऊपर एक रखें और उनके ऊपर गोल लकड़ी का तख्ता या मजबूत कांच लगाएं. टायर को जूट की रस्सी से लपेटकर या अपनी पसंद के रंग से पेंट करके नया लुक दें. इसे ड्राइंग रूम में सोफे के सामने रखा जा सकता है. टायर के बीच की खाली जगह में अखबार, मैगजीन या छोटी-मोटी चीजें भी रख सकते हैं.

Advertisement

टायर प्लांटर 

पुराने टायर को चमकले और मिट्टी जैसे रंग में रंग दीजिए और इसको एक बड़े गमले की तरह रखें. इसके बीच में मिट्टी भरें और फूल वाले पौधे या पत्तेदार सब्जियां लगाएं. आजकल लोग बाजार से सब्जियां खरीदने से ज्यादा उनको अपने घर पर उगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और ऐसे में आप इन टायर प्लांटर से अपने काफी पैसे बचा सकते हैं और इनके बीच में आप मिट्टी भरकर अलग-अलग तरह की सब्जियां उगा सकते हैं. 

पुराने टायर का प्लांटर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. PHOTO: Adobe Stock Images

टायर वाली कुर्सी

घर में मेहमान आने पर बैठने की जगह कम पड़ जाती है, तो पुराना टायर इस काम आ सकता है. टायर के ऊपर मोटा फोम लगाएं और उसे सुंदर कपड़े से कवर कर दें. नीचे मजबूत गोल बेस और ऊपर आरामदायक कुशन लगाकर इसे स्टूल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. आप घर के सोफे और पर्दों से मिलता-जुलता कपड़ा चुन सकते हैं. इससे कम खर्च में बैठने की अतिरिक्त जगह तैयार हो जाएगी.

टायर से बनाएं सामान रखने वाला ओटोमन

छोटे घरों में सामान रखने की जगह की कमी रहती है. ऐसे में पुराने टायर से स्टोरेज वाला ओटोमन बनाया जा सकता है. टायर के ऊपर मजबूत लकड़ी का ढक्कन लगाएं, जिसे आसानी से हटाया जा सके. बाहर की तरफ जूट की रस्सी या कपड़ा लगाकर इसे सजाएं. इसके अंदर छोटे खिलौने, चादरें, कुशन कवर या दूसरी हल्की चीजें रख सकते हैं. इस तरह एक ही चीज बैठने और सामान रखने, दोनों के काम आएगी.

Advertisement

टायर से झूला

अगर घर में खुली छत, आंगन या बगीचा है, तो पुराने टायर से बच्चों के लिए झूला बनाया जा सकता है. इसके लिए टायर को मजबूत रस्सी या उपयुक्त चेन से किसी मजबूत सहारे पर लटकाएं. चाहें तो टायर को रंग-बिरंगा पेंट करके आकर्षक भी बना सकते हैं. हालांकि, झूला लगाने से पहले उसके सहारे, रस्सी और टायर की मजबूती जरूर चेक कर लें. 

टायर से बना झूला काफी मजबूत भी होता है. PHOTO: Adobe Stock Images

टायर से बनाएं छोटा गार्डन पॉन्ड 

घर के आंगन या बगीचे को कुछ अलग लुक देना चाहते हैं, तो बड़े पुराने टायर से छोटा पानी वाला गार्डन बना सकते हैं. इसके लिए टायर को जमीन में थोड़ा दबाकर रखें और उसके अंदर मजबूत, पानी न रिसने वाली पॉन्ड लाइनर शीट लगाएं. किनारों पर पत्थर और छोटे पौधे लगाकर सजा सकते हैं. इससे आपके घर के बगीचे का यह सबसे सुंदर कोना बन जाएगा. 

टायर से बनाएं दीवार पर लटकने वाला प्लांटर

अगर घर की बालकनी या आंगन में गमले रखने के लिए ज्यादा जगह नहीं है, तो पुराने टायर को प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. टायर को अच्छी तरह साफ करके अपनी पसंद के कलर से पेंट करें और मजबूत दीवार पर सुरक्षित तरीके से लगाएं. इसके बीच में मिट्टी भरने के लिए गमला या लाइनर रखें और मनी प्लांट जैसे लटकने वाले पौधे लगाएं. पौधों की हरी पत्तियां टायर के किनारों से नीचे लटकेंगी, जिससे दीवार खूबसूरत दिखेगी. ध्यान रहे कि टायर और मिट्टी का वजन सहने के लिए दीवार और उसकी फिटिंग मजबूत हो.

Advertisement

टायर से बनाएं गार्डन बेंच

घर की छत, बालकनी या आंगन में बैठने के लिए बेंच बनानी है, तो पुराने टायरों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दो या अधिक टायरों को मजबूत तरीके से जोड़कर बेस तैयार करें. ऊपर मोटा लकड़ी का तख्ता लगाकर उसे अच्छी तरह फिक्स कर दें. बैठने को आरामदायक बनाने के लिए कुशन भी रख सकते हैं. टायरों को एक जैसे रंग में पेंट करने से बेंच का लुक और अच्छा लगेगा. इसे ऐसी जगह रखें जहां बारिश का पानी जमा न हो और बैठते समय बेंच हिले नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement