scorecardresearch
 

पॉपुलर ब्राउजर के लिए सरकार की वॉर्निंग, सेफ्टी के लिए कर लें ये काम

सरकारी एजेंसी ने पॉपुलर क्रोम ब्राउजर के लिए जरूरी जानकारी शेयर की है और लोगों को बताया है कि पुराने वर्जन में कुछ कमजोरियों का पता चला है. इन कमजोरियों का इस्तेमाल करके हैकर्स निशाना बना सकते हैं. एजेंसी ने सेफ्टी टिप्स भी दिए हैं.

Advertisement
X
गूगल क्रोम ब्राउजर के पुराने ब्राउजर पर खतरा. (Photo: Unsplash)
गूगल क्रोम ब्राउजर के पुराने ब्राउजर पर खतरा. (Photo: Unsplash)

भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-in) ने एक पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर के लिए जरूरी जानकारी शेयर की है. एजेंसी को गूगल क्रोम ब्राउजर के डेस्कटॉप वर्जन में कुछ खतरनाक वल्नरेबिलिटी का पता चला है. 

साइबर हैकर्स इन वल्नरेबिलिटी का इस्तेमाल करके यूजर्स की सेंसटिव डिटेल्स को चोरी कर सकते हैं. सरकारी एजेंसी की वॉर्निंग ऐसे समय जारी की गई है, जब गूगल ने हाल ही में क्रोम सिक्योरिटी अपडेट को जारी किया है और 37 वल्नरेबिलिटीज का पता लगाया है. इसमें कई ब्राउजर को प्रभावित करने वाली खामियां नजर आई हैं.   

CERT-in की तरफ से 14 अक्तूबर 2026 को जारी किए गए एडवाइजरी में लोगों को सलाह दी गई है. एडवाइजरी में लोगों से कहा है कि वे अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट कर लें. 

गूगल क्रोम ब्राउजर का बहुत से लोग और कंपनियां इस्तेमाल करती हैं और अभी भी जो लोग इफेक्टेड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट कर सकते हैं. 

हैकर्स उठा सकते हैं फायदा 

CERT-in ने अपनी वॉर्निंग में बताया है कि वल्नरेबिलिटीज की वजह से हैकर्स फायदा उठा सकते हैं. इसकी मदद से वे सिस्टम और डिवाइस में मौजूद पर्सनल डिटेल्स आदि को भी चोरी कर सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

  • Linux: Chrome 155.0.8059.79 से पुराने वर्जन प्रभावित हैं. 
  • Windows और macOS में Chrome 155.0.8059.79/.80 से पुराने वर्जन प्रभावित हैं. 

सरकारी एजेंसी ने लोगों को सलाह दी

सरकारी एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि अपने पुराने क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें. ऐसे में क्रोम ब्राउजर यूजर्स खुद को सेफ रख सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

CERT-In के मुताबिक, वल्नरेबिलिटी की वजह से सुरक्षा प्रभावित हुई है. इसकी वजह से क्रोम के कई कंपोनेंट्स पर असर पड़ा है. इसमें मेमोरी मैनेजमेंट, जावा स्क्रिप्ट प्रोसेसिंग और ब्राउजरके अन्य फंक्शन शामिल हैं. 

गूगल क्रोम को कैसे अपडेट करें? 

गूगल क्रोम ब्राउजर यूजर्स आसानी से लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को चेक कर सकते हैं. इसके लिए टॉप राइट पर तीन डॉट पर क्लिक करें. इसके बाद Help में जाएं. वहां About Google Chrome पर क्लिक करें. इसके बाद उपलब्ध अपडेट को चेक करें. अगर कोई अपडेट उपलब्ध है तो उसके साथ अपडेट कर लें. आने वाले दिनों में नया अपडेट सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement