scorecardresearch
 

'मुंबई के धन्नासेठ को बेचा टिकट', CM योगी का सपा पर तीखा हमला

सीएम योगी ने सपा के PDA नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकटों के बंटवारे के समय PDA आखिर कहां चला गया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के PDA का असली मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है या फिर ज्यादा से ज्यादा इसका मतलब 'पराया धन अपना' हो सकता है.

Advertisement
X
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष माफिया का समर्थक रहा है.  (Photo- PTI)
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष माफिया का समर्थक रहा है. (Photo- PTI)

राज्यसभा टिकटों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने सवाल किया कि समाजवादी पार्टी ने अपने खानदानी वोट मुसलमान को राज्यसभा का उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई के धन्नासेठ को सीट बेच दी.

सपा के PDA नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे के समय PDA आखिर कहां चला गया, सीएम योगी ने कहा कि पहले दिन से कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी के PDA का असली मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है या फिर ज्यादा से ज्यादा इसका मतलब 'पराया धन अपना' हो सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो प्रत्याशियों में से एक तो अपने 'चचाजान' को बना दिया गया, जबकि इसकी जगह काशी, गाजीपुर या बलिया से किसी यादव को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता था. 

सीएम योगी ने कहा कि दूसरी सीट पर किसी दलित या अपने खानदानी वोट माने जाने वाले मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश का पाल समाज: किन सीटों पर हैं मजबूत वोटबैंक, कितना है सत्ता में दखल? 

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी सीट मुंबई के धन्नासेठ को बेच दी. तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कही कि इस कदम से 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' और 'पराया धन अपना' दोनों बातें साबित हो गई हैं.

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि विपक्ष माफिया का समर्थक रहा है. आजम खान के विश्वविद्यालय के लिए 10 एकड़ जमीन पर अनुमति दी गई, जबकि वाराणसी में किसी दूसरे व्यक्ति के विश्वविद्यालय बनाने पर 100 एकड़ जमीन की शर्त रखी जाती थी.

उन्होंने ने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालयों की मान्यता के लिए अलग-अलग मानक क्यों बनाए गए. सीएम योगी ने इसे सरकार की बेईमानी का उदाहरण बताया. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, प्रदेश के हितों से उसे कोई मतलब नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement