scorecardresearch
 
Advertisement

'मैं गायब नहीं', लखनऊ के शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने

'मैं गायब नहीं', लखनऊ के शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में श्रद्धा दुबे ने मीडिया और लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उनका नाम बेवजह किसी नेता या रसूखदार अधिकारी के साथ न जोड़ा जाए. उन्होंने दावा किया कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी. श्रद्धा का कहना है कि वह पुलिस के सामने आकर अपना सच बयान दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह कहीं गायब नहीं हुई हैं.

Advertisement
Advertisement