आमिर खान के भांजे इमरान खान CJP प्रोटेस्ट में शामिल होकर मुसीबत में फंस गए हैं. उन्हें मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है.
इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. इस प्रोटस्ट के बाद इमरान की नागरिकता सवालों में आ गई है.
क्योंकि वो अमेरिकी नागरिक हैं, इसलिए उनके प्रोटेस्ट में शामिल होने पर हंगामा मचा है. इमरान भले ही भारतीय नेशनल नहीं हैं. लेकिन उन्होंने इंडिया में करियर और पहचान बनाई है.
मुंबई के शोर शराबे से दूर करजत की खूबसूरत वादियों में इमरान क घर है. प्रकृति के बीच बसा उनका ये घर सिंपल है. यहां लैविश डेकोर और इंटीरियर भी नहीं है.
2024 में इमरान ने इंस्टा पर अपने इस घर की झलक दिखाई थी. हरे-भरे पेड़, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच बना ये घर किसी सुकून भरी जगह से कम नहीं लगता.
बाकी स्टार्स की तरह इमरान को फैंसी चीजें पसंद नहीं हैं. उनके घर में ना ही करोड़ों के फर्नीचर हैं ना ही कोई महंगी सजावट की चीजें. इस घर में बस सादगी की झलक दिखती है.
इमरान खान ने अपने इस सपनों के महल को खुद से सजाया है. जमीन यानी प्लॉट की साइट चुनने से लेकर घर के डिजाइन और इंटीरियर तक का डिसीजन इमरान ने ही लिया है.
एक्टर के इस घर को बनाने में कई साल लगे. उन्होंने हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान दिया. इमरान के घर की लोकेशन सबसे खास है. घर के पीछे पहाड़ी चट्टान है, तो सामने सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखता है.
इमरान के मुताबिक, उन्होंने घर डिजाइन करने से पहले एक साल तक इस लोकेशन को अलग-अलग मौसम में देखा. सूर्योदय और सूर्यास्त, बारिश के दौरान होने वाला वॉटर फ्लो, मौसम बदलने के साथ बदलते नेचर को समझा.
एक्टर ऐसा घर बनाना चाहते थे जो प्राकृतिक की खूबसूरती में घुले-मिले. घर की नींव के लिए पत्थर, दीवारों के लिए ईंटों और छत के लिए स्टील बीम और इंसुलेटेड रूफिंग शीट्स का इस्तेमाल किया.
बड़े दरवाजे कमरों के लुक को जाइंट दिखाते हैं. खिड़कियों से आसपास की हरियाली और खूबसूरत नजारे दिखते हैं. इमरान ने ये घर बजट फ्रेंडली अमाउंट में बनाया है.
उनका ये घर काफी स्पेसियस है. आसपास ग्रीनरी है. अंदर वुडन वर्क किया गया है. दीवारों को व्हाइट कलर से पेंट किया गया है. कोई महंगे डेकोर आइटम नहीं हैं.
घर के डिजाइन और 3D मॉडल पर इमरान ने खुद काम किया. इसे बनाने के दौरान उन्होंने ठेकेदार और स्ट्रक्चरल इंजीनियर की मदद ली.
All Photos: Instagram @imrankhan