scorecardresearch
 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं  प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 पदों पर सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती में सिविल पुलिस, पीएसी, यूपीएसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
X
यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी.
यूपी पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी.

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन किया जाना है.उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और चयन सूची देख सकते हैं.

कहां चेक करें यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट?

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.

सिपाही भर्ती 2025 के फाइनल रिजल्ट से जुड़ा लिंक चुनें.

चयन सूची में अपने पद और संबंधित लिस्ट को देखें.

अगर लॉगिन के जरिए रिजल्ट देखना है, तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.

रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

कितने छात्र हुए सफल? 

फाइनल रिजल्ट में आरक्षण श्रेणी के अनुसार पदों और सफल उम्मीदवारों की संख्या भी बताई गई है. सामान्य वर्ग के 6,685 पदों के लिए EWS समेत कुल 8,818 उम्मीदवारों के चयन का विवरण दिया गया है. वहीं, SC वर्ग के 6,857 पदों के मुकाबले 7,136 उम्मीदवार सफल हुए हैं. ST वर्ग में 647 पदों के सापेक्ष 648 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है.

Advertisement

कितनी महिलाओं का चयन 

यूपी पुलिस की इस भर्ती में कुल 4,481 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है. महिला बटालियन में कांस्टेबल के 2,282 पदों के अलावा अन्य संबंधित पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement