सरकारी नौकरी
सरकारी नौकरी (Government Jobs) के लिए भारत सरकार द्वारा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संगठन के तहत परीक्षाएं होती हैं. यह भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है.
यह आयोग कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) का एक संलग्न कार्यालय है जिसमें अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं (SSC Officers). उनका पद भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के स्तर के बराबर है.
संसद में प्राक्कलन समिति ने अपनी 47वीं रिपोर्ट (1967-68) में निम्न श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए एक सेवा चयन आयोग की स्थापना की सिफारिश की. बाद में, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में, 4 नवंबर 1975 को भारत सरकार ने अधीनस्थ सेवा आयोग नामक एक आयोग का गठन किया. 26 सितंबर 1977 को अधीनस्थ सेवा आयोग का नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग कर दिया गया. कर्मचारी चयन आयोग के कार्यों को भारत सरकार द्वारा कार्मिक, लोक शिकायत मंत्रालय के माध्यम से और 21 मई 1999 को फिर से परिभाषित किया गया. फिर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) का नया संविधान और कार्य 1 जून 1999 से लागू हुआ (Formation of SSC).
हर साल एसएससी विभिन्न सरकारी नौकरियों में अराजपत्रित अधिकारियों की भर्ती के लिए एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है (SSC Exams).
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की रेस में इस बार युवाओं के पास खास मौका है. राज्य के सहायक शिक्षक के पद पर 12, 405 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. युवाओं में इस नौकरी को लेकर क्रेज दिख रहा है. लेकिन इस पद पर किस तरह भर्ती होगी, कैसे नौकरी मिलेगी, इसके बारे में जानते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 पदों पर सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती में सिविल पुलिस, पीएसी, यूपीएसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज युवाओं के बीच अब भी देखने को मिलता है लेकिन कई बार जब वह तैयारी के लिए घर से बाहर निकलते हैं और इस दौरान अपने माता-पिता को पैसे के लिए स्ट्रगल करते देखते हैं, तो कई बार उनके मन में सवाल आता है कि क्या कोई ऐसा काम नहीं है जिससे वह अपना खर्च खुद निकाल सकें? अगर आप भी इस परेशानी से डील कर रहें हैं, तो ये काम आपकी परेशानी को आसान कर सकते हैं.
गुजरात में सेना की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी है कि पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती का रास्ता आसान बनाया जाएगा.
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए कई सारे मौके हैं. इस हफ्ते देश के अलग-अलग विभागों में 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है. वैसे तो इस पद पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू हैं, जो 13 अक्टूबर को बंद हो जाएंगे. ऐसे में अगर किसी भी उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो वह समय रहते इन पदों पर आवेदन कर दें.
क्या सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति ऑफिस से लौटने के बाद किसी कंपनी के लिए काम कर सकता है, घर पर ट्यूशन पढ़ा सकता है या यूट्यूब से कमाई कर सकता है? एक्स्ट्रा इनकम के लिए ऐसे विकल्प कई कर्मचारियों को आकर्षित कर सकते हैं लेकिन सरकारी नौकरी में रहते हुए हर तरह का निजी काम करने की कितनी छूट होती है? चलिए जानते हैं.
अग्निवीर के रूप में चार साल सेवा करने के बाद आगे क्या? यह सवाल उन युवाओं के लिए अहम है, जो अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होते हैं. सेवा पूरी होने के बाद सभी अग्निवीर नियमित सैनिक के तौर पर सेवा जारी नहीं रखते लेकिन उनके लिए आर्थिक सहायता और दूसरी नौकरियों में अवसरों से जुड़े कुछ प्रावधान हैं.
बीपीएससी टीआरई 4.0 में अब 33,320 पदों पर भर्ती होगी. पहले जिन पदों की संख्या 32,388 थी, उसे बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया है. भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, फीस और दूसरी जानकारी यहां देखें.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू की चिंता भी रहती होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सरकारी भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन बिना इंटरव्यू भी किया जाता है? इन नौकरियों में लिखित परीक्षा, मेरिट या दूसरे तय मानकों के आधार पर चयन हो सकता है.
सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता खास है. कुल 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों के हर महीने अच्छी सैलरी भी मिलेगी .
भारतीय रेल में चयन होने का सपना कई उम्मीदवारों का होता है. कभी कोई 12वीं के बाद रेलवे की तैयारी शुरू करता है, तो कोई ग्रेजुएशन में. लेकिन रेलवे में सिलेक्शन केवल किताबें पढ़ने से पूरी नहीं होती है. इसके लिए आपके पास कई स्किल भी होनी चाहिए.
अक्सर जब भी नौकरी की बात होती है, तो महिलाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक में महिलाओं को कई सुविधांए मिलती हैं. लेकिन क्या आपको इसके बारे में पता है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं.
IIIT दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले 23 साल के युवक को डिग्री पूरी करने के बाद कैंपस प्लेसमेंट नहीं मिल पाया. इसके बाद उसने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की. करीब 8 से 10 महीने लगातार मेहनत करने के बाद से उसने सरकारी नौकरी हासिल कर ली और अब दिल्ली में पोस्टिंग हुई है.
भारतीय सेना ने जुलाई 2027 के कोर्स के लिए टीजीसी-145 पद के लिए आवेदन मांगें हैं. इस पद के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातकों को आईएमए ट्रेनिंग के बाद अधिकारी बनने का सपना पूरा होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
केनरा बैंक ने ग्रेजुएट्स अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने इतने हजार रुपये की स्टाइपेंड दी जाएगी.
EXCLUSIVE: एक RTI में एम्स ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े. 2021 से 2025 AIIMS में B.Sc नर्सिंग और अलाइड हेल्थकेयर कोर्सेज के लिए 1000% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. जानिए आखिर क्यों युवा NEET की रेस के पैरेलल इन नॉन-MBBS कोर्सेज को बना रहे हैं अपनी पहली पसंद!
सरकारी नौकरी की वैकेंसी देखते समय आपने बेसिक पे और इन-हैंड सैलरी जैसे शब्द जरूर पढ़े होंगे. पर कई बार जब युवा नए होते हैं, तो उन्हें इसका मतलब नहीं समझ में आता है कि दोनों में क्या फर्क होता है?
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस समय कई भर्तियां चल रही हैं. अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में 45 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका है. इनमें से कुछ भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना भर्ती की पात्रता और जरूरी शर्तें चेक करके आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के मन में एक बात जरूर आती है कि सैलरी कितनी मिलेगी? अगर आप भी ऐसी ही नौकरी की तलाश कर रहे हैं, जिनमें सरकारी नौकरी शुरू करते ही 50 हजार की सैलरी मिले? तो पहले जान लेते है इससे जुड़ी डिटेल.
भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज केवल युवाओं तक सीमित नहीं है. बढ़ती उम्र के साथ लोगों के मन में इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठते हैं कि काश समय और एज रहते हमने भी इसकी तैयारी कर ली होती लेकिन क्या आपको मालूम है कि 35 साल के लोग भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. क्या आप जानते हैं इस बारे में?