scorecardresearch
 

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट पर भी उठ रहे सवाल, कैंडिडेट्स के दोनों पेपर के नंबरों में फर्क

जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट को लेकर अब नया बवाल शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर छात्रों के कई पोस्ट से ऐसा दावा किया जा रहा है कि कई कैंडिडेट्स के दोनों पेपर के नंबर में फर्क देखने को मिल रहा है जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा में नकल हुई है. हालांकि,  आईआईटी रुड़की की ओर से इसपर कोई सफाई नहीं आई है. 

Advertisement
X
JEE Advanced 2026 Results
JEE Advanced 2026 Results

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पेपर लीक और CBSE 12वीं ऑन स्क्रीन मार्किंग(OSM) पर शुरू अभी थमा नहीं था कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2026 रिजल्ट को लेकर अब विवाद सामने आने लगा है. रिजल्ट में कई उम्मीदवारों के दोनों पेपर्स के नंबरों में बड़ा अंतर होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद जेईई एडवांस्ड 2026 में नकल को लेकर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर 23 IITs और IISc में एडमिशन मिलता है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे रिजल्ट 

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. कई यूजर, रिजल्ट के स्क्रीनशार्ट पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि कई कैंडिडेट्स के दोनों पेपर्स में नंबरों में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है.

पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कई कैंडिडेट्स को पहले पेपर में 10 से कम नंबर मिले हैं तो वहीं दूसरे पेपर में 100 से अधिक नंबर मिले हैं. उम्मीदवारों के दोनों पेपर में फर्क को देखकर हैरान हैं. ऐसे में जेईई एडवांस्ड में नकल की संभावनाओं को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है. हालांकि, IIT रुड़की ने इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

17 मई को आयोजित हुआ था जेईई एडवांस्ड एग्जाम

Advertisement

जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2026 का आयोजन 17 मई को किया गया था, जिसका रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया. इस साल 1,79,694 कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड में शामिल हुए थे. इसमें से 56,880 कैंडिडेट्स सफल हुए. इसमें 10,107 गर्ल्स कैंडिडेट्स शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement