scorecardresearch
 

नेतन्याहू के नए वॉर प्लान ने ट्रंप के सीजफायर को 'हाफ सीजफायर' में बदल दिया! लेबनान में फिर हमला

ईरान के साथ दो हफ्ते का सीजफायर हो गया, लेकिन लेबनान में जंग जारी है. इजरायली सेना ने टायर शहर के शबरीहा इलाके के लोगों से तुरंत घर खाली करने को कहा है. सेना ने एक इमारत को निशाना बताते हुए चेतावनी जारी की. नेतन्याहू ने साफ कहा कि ईरान वाला सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता. दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले जारी हैं.

Advertisement
X
इजरायल ने लेबनान के टायर में इसी जगह एयरस्ट्राइक की है. (Photo: X/IDF)
इजरायल ने लेबनान के टायर में इसी जगह एयरस्ट्राइक की है. (Photo: X/IDF)

ईरान के साथ दो हफ्ते का सीजफायर हो गया, लेकिन लेबनान में जंग अभी भी थमी नहीं है. इजरायली सेना ने एक बार फिर लेबनान के दक्षिणी तटीय शहर टायर (Tyre) के लोगों से कहा है कि वे तुरंत अपने घर छोड़कर चले जाएं. इजरायल इसे ‘हाफ सीजफायर’ बता रहा है, यानी आधा सीजफायर. ईरान पर तो गोलीबारी रुक गई, लेकिन लेबनान में इजरायल की कार्रवाई जारी है. आखिर इस आधे सीजफायर का क्या अंजाम होगा?

हाफ सीजफायर का मतलब क्या है?

इजरायल और अमेरिका ने 7 अप्रैल 2026 को ईरान के साथ दो हफ्ते का सीजफायर किया था. लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने साफ कहा कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता. मतलब ईरान के साथ युद्ध थमा, लेकिन लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई जारी रहेगी. इसे ही ‘हाफ सीजफायर’ कहा जा रहा है. इजरायल का कहना है कि जब तक लेबनान के दक्षिणी इलाकों से हिजबुल्लाह की ताकत पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक वह रुकने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ें: जंग थमी फिर भी होर्मुज में सन्नाटा... Live Tracker में देखिए कोई जहाज गुजर रहा है क्या

 Half Ceasefire Israel Attacks Lebanon

इजरायल ने टायर शहर के लोगों से क्यों कहा खाली करने को?

इजरायली सेना (IDF) ने टायर शहर के रहने वालों को तुरंत निकल जाने की चेतावनी दी है. सेना के प्रवक्ता कर्नल अविचय अद्रई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मैप के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि टायर शहर के शबरीहा इलाके के निवासियों को तुरंत चेतावनी: अपने घरों को तुरंत खाली कर दो. इजरायल ने एक खास इमारत को निशाना बताते हुए कहा कि उसे जल्द ही हमला किया जाएगा. 

Advertisement

टायर शहर लेबनान के दक्षिणी इलाके में है और इजरायल ने पूरे दक्षिणी लेबनान पर पहले से ही ब्लैंकेट इवैक्यूएशन ऑर्डर (सभी को निकल जाने का आदेश) जारी कर रखा है. पिछले कई हफ्तों से इजरायल बार-बार कह रहा है कि यहां रहने वाले लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग थमी तो इन दो देशों में बढ़ा तनाव, किम की सेना ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

टायर में क्या हो रहा है?

लेबनान के मीडिया ने बताया कि टायर और आसपास के इलाकों में इजरायल ने कई जगहों पर हमले किए हैं. शहर के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. इजरायली सेना का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है. लेकिन आम नागरिकों को बार-बार निकल जाने की चेतावनी दी जा रही है ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे. 

 Half Ceasefire Israel Attacks Lebanon

टायर एक बड़ा तटीय शहर है. हजारों लोग रहते हैं. इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह यहां अपने हथियार छिपाकर रखता है. इजरायल पर हमले की तैयारी करता है. इजरायल चाहता है कि यह पूरा इलाका खाली हो जाए.

नेतनयाहू का साफ संदेश

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के कार्यालय ने रात में बयान जारी कर कहा कि ईरान वाला दो हफ्ते का सीजफायर लेबनान को कवर नहीं करता. मतलब इजरायल लेबनान में अपनी कार्रवाई जारी रखेगा. इजरायल का कहना है कि लेबनान की सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने तक वह रुकेगा नहीं. इस बयान के बाद लेबनान में तनाव और बढ़ गया है. लेबनान सरकार और हिजबुल्लाह दोनों ही इजरायल की इस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  "3640 मौतें, 90 हजार घर गिरे, जानिए 40 दिन की जंग में किसे कितना नुकसान

अभी साफ नहीं है कि ‘हाफ सीजफायर’ कितने दिन चलेगा और इसका आखिरी अंजाम क्या होगा. इजरायल लगातार लेबनान के दक्षिणी इलाकों को खाली करवाना चाहता है. अगर लेबनान के लोग नहीं निकलते तो इजरायल और हमले तेज कर सकता है. दूसरी तरफ लेबनान में लोग डरे हुए हैं. हजारों परिवार पहले ही अपने घर छोड़ चुके हैं. अब टायर जैसे बड़े शहर में भी निकासी शुरू हो गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement