उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को दिनदहाड़े एक दंपति का अपहरण हो गया. सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर दंपति का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को फतेहपुर से पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है.
A couple who went to seek protection from Allahabad High Court abducted from the court premises by some people today. Police investigation underway. More details awaited
— ANI UP (@ANINewsUP)
पुलिस के मुताबिक, बरामद युवती का नाम रूबी है, जो अमरोहा जनपद की रहने वाली है और युवक का नाम शमीम अहमद है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है. दोनों आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में शादी करने जा रहे थे, तभी यूपी 20 BH7786 नंबर वाली गाड़ी ने दोनों का अपहरण कर लिया. दोनों को फतेहपुर के खागा बॉर्डर के पास से बरामद किया गया.
Additional Director General of Prayagraj, SN Sabat, on couple who went to seek protection from Allahabad High Court abducted from court premises today: Abductors were armed. We've issued orders of checking, suspected vehicles have been stopped at 1-2 places, I'm going there
— ANI UP (@ANINewsUP)
इससे पहले प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसएन साबत ने कहा कि युवक-युवती को फतेहपुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. कल्याणपुर पुलिस ने टोल प्लाजा में चेकिंग के दौरान गाड़ी को पकड़ लिया.