scorecardresearch
 

Lucknow: पुलिस थाने में घुस कॉन्स्टेबल को जड़े थप्पड़ और तानी पिस्तौल, नशे में धुत होकर पहुंचे थे 4 युवक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. राजधानी के थाने में नाइट ड्यूटी कर रहे सिपाही पर नशे में धुत आरोपियों ने पिस्तौल तानी और उसको पीट दिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को जानलेवा हमले की धाराओं के तहत आरोपी बनाया है.

Advertisement
X
चारों आरोपियों को जेल भेजा गया.
चारों आरोपियों को जेल भेजा गया.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नशे में धुत होकर थाने पहुंचे थे युवक
  • पीजीआई थाने में सिपाही को पीटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाने के अंदर पुलिस सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है. नशे में धुत चार आरोपियों ने सिपाही से न सिर्फ मारपीट की बल्कि उस पर पिस्तौल भी तान दी. आरोपी दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पैरवी करने पहुंचे थे. पुलिस ने अब चारों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है. 

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना पीजीआई थाने में चार नशे में धुत युवक थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया. आरोप है कि सरोज कुमार, अजीत कुमार, शुभम सिंह और अंकित सिंह नाम के युवक देर रात तकरीबन 2 बजे पीजीआई थाने पहुंचे थे. इस दौरान सिपाही राहुल कुमार ड्यूटी पर थे. 

युवकों से नशे में थाने पहुंचने का कारण पहुंचा गया तो चारों सिपाही पर भड़क गए और गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने सिपाही पर पिस्तौल तान दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद मौके पर दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया.  पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ हुए दुराचार मामले में चारों आरोपी पैरवी करने पहुंचे थे.  

कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, बाबू खेड़ा में रहने वाले सर्वेश के खिलाफ एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप था. मुकदमा दर्ज होने के बाद इस पूरे मामले में जांच की जा रही थी. इसी बीच, चारों आरोपियों ने थाने पर पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी की पैरवी करते हुए सिपाही के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी.  पुलिस ने सभी आरोपियों को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement