scorecardresearch
 
Advertisement

नेहा बोरा के बयान पर BJP का हमला, राहुल गांधी पर लगाया साजिश का आरोप

नेहा बोरा के बयान पर BJP का हमला, राहुल गांधी पर लगाया साजिश का आरोप

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा के एक वीडियो संदेश को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. नेहा बोरा ने बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट फ्रंट को भेजे एक संदेश में भारत के छात्र आंदोलन को बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित बताया था. इस बयान के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेहा बोरा को राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल' करार दिया. बीजेपी का कहना है कि विपक्ष का विरोध केवल सामान्य राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि जब राहुल गांधी लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आ पा रहे हैं, तो वे देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement