scorecardresearch
 

केरल: घर के आंगन से लापता हुए 2 बच्चे, पास के तालाब में मिली लाश

केरल के पलक्कड़ में आंगन में खेल रहे दो बच्चे लापता हो गए. परिजनों के ढूंढने के बाद दोनों बच्चों की लाशें पास के तालाब से बरामद की गईं. पुलिस ने मासूमों की अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Advertisement
X
 केरल में दो मासूमों की संदिग्ध मौत हो गई है. (Photo-Representational)
केरल में दो मासूमों की संदिग्ध मौत हो गई है. (Photo-Representational)

केरल के पलक्कड़ में तिरुवेगपुरा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. घर के आंगन में खेल रहे दो बच्चे लापता हो गए. परेशान होकर परिवार ने उन्हें आसपास तलाशना शुरू किया, जिसके बाद घर के पास बने तालाब में दोनों मृत पाए गए.  

मृतकों की पहचान शिहाब मुसलियार की पांच साल की बेटी फातिमा जहरा और उनके भाई शौकत के ढाई साल के बेटे मोहम्मद हयान के रूप में हुई है. दोनों बच्चे एक ही परिवार से थे. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है.

पुलिस के मुताबिक, फातिमा को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं, हयान को बाहर निकालते वक्त उसकी हालत बेहद नाजुक थी. परिजनों ने उसे तुरंत पेरिंथलमन्ना के एक अस्पताल में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम

डॉक्टरों ने हयान की हालत गंभीर देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा था. परिवार को उम्मीद थी कि बच्चा ठीक हो जाएगा, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी भी मौत हो गई. इस तरह एक ही हादसे में परिवार ने दो मासूम बच्चों को खो दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: केरलम के एर्नाकुलम में दर्दनाक हादसा... मिनी कूपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

घटना के बाद कोप्पम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे से जुड़े हालातों के पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल बच्चों की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना अब बच्चों की सुरक्षा और निगरानी पर सवाल खड़े करती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement