पटना के राजा बाजार में एक महिला को सरेआम गोली मार दी गई. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस और FSL टीम इस केस की जांच में जुटी हैं. पढ़ें इस वारदात की पूरी कहानी.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत स्थित रोहणा गांव से अमन को गिरफ्तार किया है. उसके बैंक खाते में पैसों के लेनदेन की जांच हो रही है. इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है. पढ़ें पूरी कहानी.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रशासन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी में तनावपूर्ण माहौल है. जानें ये मामला.
अंबाला में ANC टीम ने होटल में छिपे पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से 113 ग्राम हेरोइन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के मुरसलीन उर्फ गुल्लू और नवीन को गिरफ्तार किया. आरोपियों से पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. मुरसलीन उर्फ गुल्लू और नवीन विदेश में बैठे गैंग के सरगनाओं से सुरक्षित मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क में थे. पढ़ें पूरी कहानी.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2011 में अरुण फरेरा को कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने और मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के मामले में महाराष्ट्र सरकार को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. पढ़ें पूरी कहानी.
हल्द्वानी में एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. मोबाइल और लैपटॉप से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी वीडियो सर्च और डाउनलोड करने के सबूत मिले हैं. यह कार्रवाई 11 साइबर शिकायतों पर दर्ज मुकदमे की जांच में की गई है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने निलोठी-चंदर विहार इलाके में कार्रवाई कर 1.5 करोड़ रुपये की MDMA और कोकीन बरामद की है. इस मामले में तीन नाइजीरियाई नागरिकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
कोलकाता के बड़ाबाजार में पुलिस ने 20 लाख रुपये की बताई गई नकली करेंसी की चार गड्डियां बरामद कीं. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि हावड़ा में प्रिंटर और कागज काटने के उपकरण समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है. पढ़ें पूरी कहानी.
बेंगलुरु के मारथाहल्ली में दो युवकों के अपहरण के मामले में 21 वर्षीय महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बचा लिया. एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अलग मामला भी दर्ज हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात के सूरत में सड़क किनारे खड़े ट्रक को चुराने वाले इंटर स्टेट गैंग को पुलिस ने पकड़ा है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चार दिन की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह गैंग दिन में रेकी करता था. रात में ट्रक चोरी करता था और गैस कटर से काटकर पुर्जे कबाड़ में बेच देता था. पुलिस ने 15.35 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है.
Ghaziabad Gym Trainer Case: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में प्रेम संबंधों के चलते दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर महिला के पति पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. इस मामले में पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर और महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के बहुचर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड मामले में अपनी दोषसिद्धि और मौत की सजा को चुनौती देते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला द्वारा दायर की गई अपीलों को स्वीकार कर लिया है. मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है. मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला का कहना है कि केस में उन्हें मृत्युदंड सुनाने में कोर्ट ने 15 गल्तियां की हैं. कौन-सी हैं वे 15 गल्तियां जिनके आधार पर कोर्ट में होगी बहस, देखें वारदात.
यूपी के बागपत में बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग की तलाश के दौरान नोएडा STF और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी नीरज भभीसा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मनोज गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया. यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की है. जिस महिला का कत्ल हुआ, उसका नाम मधु श्रीवास्तव है और उसके पति का नाम आनंद श्रीवास्तव है. दोनों ने लव मैरिज की थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर हत्या के पीछे की वजह क्या है.
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 15 दिन पहले चॉकलेट को लेकर दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था. इसमें एक बच्चे की मां ने पड़ोस में रहने वाली साढ़े 12 साल की लड़की को डांट दिया था. आरोप है कि उसी गुस्से में लड़की ने चॉकलेट देने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया और पानी की टंकी में धकेल दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर नाबालिग लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया है.
बिहार के बगहा में शराब तस्करी के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एक पिकअप में अंडे के कैरेट के बीच अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. धनहा चेकपोस्ट पर वाहन की तलाशी हुई तो शराब की खेप बरामद हो गई. पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शराब बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी.
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में जिला पुलिस ने एंटी-फिदायीन मॉक ड्रिल की. इस दौरान चार काल्पनिक आतंकियों को निष्क्रिय करने, विस्फोटकों की जांच और मेडिकल इमरजेंसी की तैयारियों को परखा गया. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात के जामनगर में Free Fire गेम के जरिए नाबालिग से संपर्क कर उसे असम ले जाने के आरोपी 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया. पढ़ें पूरी कहानी.
SSC MTS और हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में कथित नकल के मामले में उत्तराखंड STF ने दिल्ली से अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. मामले में अब तक आठ आरोपी पकड़े गए हैं. पढ़ें पूरी कहानी
पंजाब के तरन तारन के गांव आसल उताड़ में थार सवार युवक और उसके बाउंसर ने कार सवारों पर फायरिंग की. गोली लगने से गुरसेवक सिंह की मौत हो गई, जबकि हरकीरत सिंह और साजन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. पढ़ें पूरी कहानी.