scorecardresearch
 

Stock Market Fall: ट्रंप की ईरान को धमकी, कन्फ्यूज हुआ शेयर बाजार, कभी तेज गिरावट तो कभी रिकवरी

अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार भी सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
X
शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव. (File Photo: ITG)
शेयर बाजार में सोमवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार की चाल सोमवार को बदली-बदली नजर आ रही है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स Donald Trump की ईरान को दी गई नई धमकी के बाद कन्फ्यूज हैं. शुरुआती कारोबारी में उतार-चढ़ाव के साथ कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में कारोबार करते नजर आने वाले ये इंडेक्स, आधे घंटे के बाद ही तेज गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसल गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद के मुकाबले 150 अंक से ज्यादा टूट गया. 

शेयर बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा  रविवार को ईरान को दी गई नई धमकी के बाद देखने को मिल रही है. ट्रंप ने Iran को होर्मुज खोलने की एक बार फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि बिजली घर और पुलों को निशाना बनाया जाएगा और मंगलवार को ये हमला होगा. 

सेंसेक्स-निफ्टी कब संभलेंगे
मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच शेयर बाजार बीच-बीच में एक-दो दिनों को छोड़कर लगातार क्रैश होता नजर आया है. रविवार को ट्रंप की ईरान को धमकी के बाद एक बार फिर ये सहम गया और विदेशों से मिले पॉजिटिव सिग्नल के बाद भी देखते ही देखते बिखर गया.

BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,319.55 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 73,477.53 पर खुला, लेकिन अगले ही पल इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई. महज आधे घंटे के कारोबार के बाद ही 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 529 अंक फिसलकर 72,790 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. हालांकि, इसके कुछ मिनटों बाद ये फिर रिकवरी मोड में आ गया.

Advertisement

NSE Nifty का भी हाल सेंसेक्स की तरह ही रहा. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले गुरुवार के बंद 22,713 की तुलना में मामूली तेजी लेकर 22,789 पर खुला और फिर 152 अंक तक टूटकर 22,561.90 पर आ गया. 

भरभराकर टूटे ये 10 शेयर 
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा गिरावट Reliance Share में देखने को मिली और ये 4 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 1296 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा लार्जकैप कैटेगरी में शामिल अन्य शेयरों में Kotak Bank Share (2%), Adani Ports Share (1.90%), SunPharma Share (1.70%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. 

मिडकैप कैटेगरी में नजर डालें, तो BHEL Share (3.50%), Paytm Share (2.50%), Hindustan Petruleum Share (2.20%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे, जबकि स्मॉलकैप कंपनियों की लिस्ट में शामिल Cohance Share (4.10%), PGEL Share (3.70%) और Tata Chemical Share (3.65%) की गिरावट में था. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement