scorecardresearch
 

ट्रंप हैरान, पेंटागन परेशान! ईरान से ऐसा क्या सरप्राइज मिला कि अमेरिका में चिंता की लहर

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकारों की रणनीतिक गणना विफल साबित हुई है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के पलटवार और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ने वाले इसके असर को बेहद कम करके आंका था.

Advertisement
X
ईरान के कड़े पलटवार ने पेंटागन को चौंका दिया (File Photo: ITG)
ईरान के कड़े पलटवार ने पेंटागन को चौंका दिया (File Photo: ITG)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकारों ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद होने वाली प्रतिक्रिया का गलत अनुमान लगाया है. द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकारों ने यह कम करके आंका कि यूएस-इज़रायली हमले पर ईरान कैसे जवाब देगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्राइक से पहले ट्रंप ने इस चिंता को कम करके आंका कि युद्ध से तेल की सप्लाई में रुकावट आ सकती है. एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट ने फरवरी में कहा था कि उन्हें मार्केट में रुकावट की चिंता नहीं है. उन्होंने बताया कि पहले की स्ट्राइक के दौरान तेल की कीमतें थोड़ी देर के लिए ही बढ़ी थीं, फिर स्थिर हो गईं.

कथित तौर पर कुछ सलाहकारों ने उन चेतावनियों को खारिज कर दिया कि ईरान आर्थिक युद्ध के ज़रिए जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जिसमें दुनिया की तेल सप्लाई का लगभग 20 करीब ले जाने वाले शिपिंग रूट को बाधित करना भी शामिल है.

ईरान से कैसे निपटेगा अमेरिका?

इस कार्रवाई से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और शिपिंग की गति काफी धीमी हो गई है. अमेरिका अब ईंधन की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट में अपने ठिकानों पर हो रहे मिसाइल हमलों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं बनाने की तैयारी है. 

Advertisement

ईरान ने पिछले साल के 12 दिनों के संघर्ष की तुलना में कहीं ज्यादा आक्रामकता दिखाई है. उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों, अरब शहरों और इजरायली आबादी वाले केंद्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही कम होने से प्रशासन अब घरेलू स्तर पर गैस की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है.

यह भी पढ़ें: जहां ड्रोन-मिसाइलें बरस रहीं उस 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से इस वक्त कौन सी शिप गुजर रही, देखें Live Tracker में

रणनीति पर उठते सवाल

सीनेटर क्रिस मर्फी ने खुलासा किया है कि प्रशासन के पास 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है. रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी स्वीकार किया कि ईरान के कड़े पलटवार ने पेंटागन को कुछ हद तक चौंका दिया है. प्रशासन के अंदर कुछ अधिकारी जंग खत्म करने की साफ रणनीति न होने के कारण अब निराशा महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज भी हल्की धुंध, एक्सपर्ट बोले- इसका ईरान जंग के धुएं से कोई कनेक्शन नहीं

राजनयिक समाधान की तलाश

जहां ट्रंप ईरान में वॉशिंगटन के मुताबिक नेतृत्व जैसी बड़ी मांगें रख रहे हैं, वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सीमित टार्गेट्स की बात कर रहे हैं, जिससे कूटनीतिक रास्ते से जंग से निकला जा सके. हालांकि, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने प्रशासन के रुख का बचाव करते हुए तेल बाजार में व्यवधान को ईरान के खतरे को खत्म करने के लिए जरूरी बताया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement