scorecardresearch
 

लखनऊ: महिला हेड कॉन्स्टेबल के घर में चोरी... ताला तोड़कर तीन लाख के गहने किए पार,

राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब कानून की रखवाली करने वालों के घर भी सुरक्षित नहीं रहे. बिजनौर थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने ले उड़े. इसी के साथ चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
X
लेडी कॉन्स्टेबल के घर में चोरी. (Photo: Representational)
लेडी कॉन्स्टेबल के घर में चोरी. (Photo: Representational)

UP News: राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला हेड कॉन्स्टेबल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए. घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा मुख्यालय में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिता यादव 12 फरवरी को अपने बेटे की 19 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारियों के सिलसिले में रायबरेली स्थित अपने पैतृक गांव चली गई थीं. घर कई दिनों से बंद था. 15 फरवरी को उनके भाई दुर्गेश कुमार ने फोन पर सूचना दी कि मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाई-प्रोफाइल चोरी… शटर तोड़ा, शोकेस खंगाले, करोड़ों के जेवरात ले उड़े बदमाश

सूचना मिलते ही अनिता यादव तत्काल लखनऊ पहुंचीं. घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी में रखे कीमती चांदी के गहने गायब थे. शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं. ये गहने उनकी सास के बताए जा रहे हैं, जिन्हें शादी के लिए रखकर छोड़ा गया था.

Advertisement

चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए. इससे साफ है कि वारदात को पूरी योजना और तैयारी के साथ अंजाम दिया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की और यह सुनिश्चित किया कि मकान कई दिनों तक बंद रहेगा. इसके बाद ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही बिजनौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दो टीमें और एक सर्विलांस टीम गठित कर आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement