scorecardresearch
 

नारियल काटते-काटते गाया 'दबंग 3' का गाना, युवक की आवाज ने इंटरनेट पर मचाई धूम

सड़क पर नारियल बेचने वाले युवक का छिपा टैलेंट अब इंटरनेट पर छा गया है. नारियल काटते-काटते उसने ऐसा गाना गाया कि लोग उसकी आवाज के दीवाने हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह टैलेंट किसी बड़े मंच का हकदार है.

Advertisement
X
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवांशी सोनी नाम की यूजर ने शेयर किया है (Photo: Insta/@soni_offside)
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवांशी सोनी नाम की यूजर ने शेयर किया है (Photo: Insta/@soni_offside)

एक समय ऐसा था जब लोगों का टैलेंट उनके रोजमर्रा के काम के पीछे दबकर रह जाता था. कोई शानदार गायक होता था, कोई बेहतरीन पेंटर, तो कोई अद्भुत कलाकार, लेकिन दुनिया उन्हें सिर्फ उनके पेशे से पहचानती थी. सिक्योरिटी गार्ड जिंदगीभर सिक्योरिटी गार्ड ही कहलाता रह जाता था, प्रेस करने वाला सिर्फ प्रेस वाला और नारियल बेचने वाला सिर्फ नारियल वाला. लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता था कि उस इंसान के अंदर कुदरत ने कितनी खूबसूरत कला छिपा रखी है.

लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इस तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है. अब छोटे-छोटे शहरों, गलियों और बाजारों में छिपा टैलेंट सीधे दुनिया के सामने आने लगा है. सोशल मीडिया ऐसे लोगों को नई पहचान दे रहा है, जिनकी कला पहले सिर्फ आसपास के कुछ लोगों तक सीमित रह जाती थी.

इसी कड़ी में इन दिनों एक नारियल बेचने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिवांशी सोनी नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वह कहती हैं कि मैं आपको एक नारियल वाले भैया से मिलवाती हूं और बताती हूं कि वो कितना खूबसूरत गाते हैं.

यह भी पढ़ें: जब रिटायर्ड टीचर ने गाया 'धुरंधर' का ये गाना, वीडियो बार-बार देखने लगे लोग

Advertisement

इसके बाद वीडियो के अगले हिस्से में नारियल बेचने वाला युवक नारियल काटते-काटते गाना गाने लगता है. उसकी आवाज इतनी सुरीली और भावुक थी कि लोग वीडियो पर रुककर उसे सुनने लगे. युवक ने फिल्म ‘दबंग 3’ का गाना गाया, जिसके बोल थे—
“मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह,
यार दी सूरत माशाअल्लाह,
रीत ना जानूं, रिवाज ना मानूं,
इश्क की हद से आगे मैं जाऊं...”

देखें वायरल वीडियो

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा

उसने यह गाना इतने सुकून और कंट्रोल के साथ गाया कि सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. कई लोगों ने कहा कि उसकी आवाज किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं लग रही.

वीडियो पर कमेंट करते हुए रितिका नाम की एक यूजर ने लिखा, “उसे एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाना चाहिए, या फिर आप उसकी मदद कर सकते हैं. इससे ज्यादा लोग उसकी गायकी सुन पाएंगे और उसकी प्रतिभा की सराहना कर पाएंगे.”

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में बताया कि यह युवक गुरुग्राम के सेक्टर 17 मार्केट में नारियल बेचता है. इसके बाद कई लोग वहां जाकर उससे मिलने की बात करने लगे.

एक और यूजर ने लिखा, “ये असली टैलेंट है. आवाज बेहद सुकून देने वाली और शानदार कंट्रोल में है. वो किसी बड़े मंच और बेहतर पहचान का हकदार है.”

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि टैलेंट किसी बड़े मंच या महंगे स्टूडियो का मोहताज नहीं होता. कभी-कभी जिंदगी की भीड़ में छिपे सबसे खूबसूरत कलाकार हमें सड़क किनारे, छोटी दुकानों या रोजमर्रा के काम करते हुए मिल जाते हैं।

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement