ट्रेंडिंग न्यूज़ (Trending News) एक विषय, हैशटैग या कीवर्ड है जो ट्विटर, टिकटॉक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय है. किसी खास समय में मीडिया और सोशल मीडिया में चलने वाले लोकप्रिय टॉपिक और हैशटैग के कारण होने वाले हलचल का आंकलन करके उसे ट्रेंडिंग न्यूज की श्रेणी में रखा जाता है. एक्स (पहले ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले सोशल मीडिया बज़ के आधार पर किसी खबर को ट्रेंडिंग न्यूज माना जाता है.
Optical Illusion: इस मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक बड़ी बिल्ली के अंदर कई छोटी-बड़ी बिल्लियां छिपी हुई नजर आती हैं. जैसे-जैसे तस्वीर को ऊपर से नीचे की तरफ देखते हैं, बिल्लियों का आकार छोटा होता जाता है. पहली नजर में तस्वीर आसान लगती है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसमें कई चेहरे दिखाई देते हैं.
नीदरलैंड की एक महिला ने ऋषिकेश में अपने भावुक अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यहां चलते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्हें पहली बार किसी जगह से गहरा जुड़ाव महसूस हुआ.
उम्र 70 साल, पैरों में तकलीफ और रोज 8 किलोमीटर का सफर... कोलकाता के समीर काका परिवार का पेट पालने के लिए घंटों गुब्बारे बेचते हैं.
दिल्ली में पहली बार 64 गोलमटोल कुत्तों के बीच अनोखी ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई, जिसमें Instagram वोटिंग के जरिए सबसे चंकी डॉग चुनने का मुकाबला हुआ. अब वोटिंग पूरी हो चुकी है और आज विजेता के नाम का ऐलान होना है.
फ्लाइट में साथ बैठे 77 साल के बुजुर्ग को ChatGPT की मदद से नया बिजनेस प्लान बनाते देख टेक प्रोफेशनल हैरान रह गया. खास बात थी AI से बात करने का उनका अंदाज.
अफ्रीका में कुछ लोगों, खासकर बच्चों की जान उनकी आंखों की वजह से जा रही है. ऐसा नहीं है कि उनकी मौत बीमारी के कारण हो रही है. तस्कर उनके सिर काटकर ले जा रहे हैं.
वियतनाम में एक भारतीय की मुलाकात स्विट्जरलैंड के रिटायर्ड कॉरपोरेट वकील से हुई. उसकी नौकरी और छुट्टियों की कहानी सुनकर भारतीय निवेश प्रोफेशनल मनुराज गर्ग को एहसास हुआ कि अलग-अलग देशों में वर्क लाइफ बैलेंस का मतलब कितना अलग हो सकता है.
दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में लगाए जा रहे नारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़कियां क्रिएटिव तरीके से अपने हक और अधिकार की बात कर रही हैं.
Optical Illusion: आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आपको 3 अंतर को खोजना है. इसके लिए आपको 10 सेकंड का समय दिया जाएगा.
Optical Illusionइस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में हरे-भरे जंगल के बीच कई हरी बिल्लियां छिपी हुई हैं. बिल्लियों का रंग पेड़-पौधों और घास से इतना मिलता-जुलता है कि उन्हें पहली नजर में पहचानना मुश्किल है. तस्वीर में कुल 16 बिल्लियां छिपी हैं.
ट्रंप ने दुनिया के दिग्गज टेक CEO के साथ AI सुरक्षा पर बड़ा समझौता किया, लेकिन आधिकारिक दस्तावेज में 'United States' की स्पेलिंग ही गलत निकल गई. सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत पकड़ ली गलती.
ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी नदी है, जिसमें मछलियों की तरह मगरमच्छ रहते हैं. इस नदी में अगर गलती से भी किसी ने कदम रख दिया, तो शायद ही उसके बचने की उम्मीद रहती है.
गुरुग्राम के CEO जसवीर सिंह ने माता-पिता को भगवान मानने की पारंपरिक सोच पर सवाल उठाया है. उनकी पोस्ट में बच्चों की स्वतंत्रता और माता-पिता के अधिकार को लेकर कही गई बात पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंट गई.
नॉर्वे की एक दुकान में सब्जियों की कीमत देखकर भारतीय ने भारत की कृषि सप्लाई चेन पर बड़ा सवाल उठाया. उसने पूछा कि ग्राहक जो कीमत चुकाता है, उसमें से आखिर किसान के हिस्से में कितना पैसा पहुंचता है.
सऊदी अरब में बन रहा जेद्दा टॉवर पूरा होने पर 1 किलोमीटर से ज्यादा ऊंचा होगा. लेकिन सवाल है कि इतनी ऊंचाई पर लोग रहेंगे कैसे? होटल और घर से लेकर हाई-स्पीड लिफ्ट और दुनिया के सबसे ऊंचे ऑब्जर्वेशन डेक तक, जानिए इस आसमान छूती इमारत के अंदर क्या-क्या होगा.
काम के दौरान फोन पर स्क्रॉल कर रही एक महिला को टॉम क्रूज ने परेशान समझ लिया और उनका हाल पूछने पहुंच गए. इसके बाद हुई यह अनपेक्षित मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.
फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर कुछ ऐसी हरकत करने लगी कि दूसरे पैसेंजर असहज हो गए. इसके बाद एयर होस्टेस ने उसे कंट्रोल किया और पुलिस को इस हरकत की सूचना दे दी. एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
चीन में कचरा उठाने और छांटने का काम करने वाली महिला का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद वह मॉडल बन गई. वह मिलान फैशन वीक तक पहुंच गई. फिर भी कचरा छांटने के अपने पुराने काम को नहीं छोड़ा.
चीन में एक ऊंची इमारत को पेंट कर रहे एक मजदूर की सुरक्षा रस्सी को काटकर बुजुर्ग ने उस पर कपड़ा सूखने को दे दिया. गनीमत रही कि उस वक्त मजदूर नीचे उतर गया था.
बिट्टू तबाही की अजनार नदी सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो अलग-अलग जगहों से सफाई के ऐसे वीडियो सामने आने लगे. कहीं युवा नहर में उतरे तो कहीं लोगों ने बच्चों के लिए रास्ता साफ कर दिया.
जर्मनी में काम करने वाली एक भारतीय महिला ने वहां के ऑफिस कल्चर का वीडियो शेयर किया है. शाम 5:30 बजे लगभग खाली ऑफिस देखकर वह हैरान रह गईं. उन्होंने बताया कि कर्मचारी सुबह 8 बजे आते हैं और शाम 5 बजे तक काम खत्म कर घर निकल जाते हैं.