scorecardresearch
 

प्लेन के बाहर खड़ी पुलिस, अंदर 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे... हिरासत से पहले अभिजीत दिपके का Video

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथी नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका को IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया. मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके ने हिरासत से ठीक पहले का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवान विमान के अंदर दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
दिपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे (Photo:Insta/@abhijeetdipke)
दिपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे (Photo:Insta/@abhijeetdipke)

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया. दिपके मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उन्हें हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवान विमान के गलियारे में खड़े दिखाई दे रहे हैं. दिपके आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें विमान से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा और पुलिस उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लेने पहुंची है.

अभिजीत दिपके के साथ CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका भी इसी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों को विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया. यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले हुई. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी.

'दिल्ली पुलिस विमान में चढ़ रही है, हमें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा'

अभिजीत दिपके ने वीडियो में विमान के अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिखाते हुए कहा, 'आप देख सकते हैं, दिल्ली पुलिस के सारे अधिकारी विमान में चढ़ रहे हैं. हम अभी-अभी लैंड हुए थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारी यहां लाइन में खड़े हैं. हमें विमान के अंदर से उठाने की कोशिश की जा रही है.'

Advertisement

देखें वीडियो

वीडियो में विमान के अनाउंसमेंट की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें यात्रियों से अगले निर्देश मिलने तक अपनी सीटों पर बैठे रहने की अपील की जाती है. दिपके का आरोप है कि पुलिस उन्हें विमान से बाहर नहीं निकलने दे रही है. वह कहते हैं कि दिल्ली पुलिस उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में लेने पहुंची है.

यह भी पढ़ें: अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन, फिर बस में बैठाकर ले गई पुलिस

वीडियो में दिपके पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहते हैं, 'यह नरेंद्र मोदी का डर है. तीस साल के बच्चों को ये सीधे प्लेन से उठा रहे हैं. ऐसा तो इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी में भी नहीं किया था.'

वह आगे कहते हैं कि उनका मकसद सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना था, लेकिन उन्हें अपराधियों की तरह विमान के अंदर से उठाया जा रहा है. दिपके के मुताबिक, विमान में पुलिस की मौजूदगी और यात्रियों को बाहर निकलने से रोके जाने से दूसरे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी.

यह भी पढ़ें: दिपके की हिरासत पर CJP का बयान- नेताओं के साथ या बिना, जारी रहेगा आंदोलन

'हम अरेस्ट होने के लिए ही आए हैं.'

Advertisement

हिरासत की कार्रवाई के दौरान दिपके पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई देते हैं, 'हम अरेस्ट होने के लिए ही आए हैं.' वह आगे कहते हैं, 'मैं तुम लोगों से डरता नहीं हूं.'

वीडियो में दिपके 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे भी लगाते हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी उनसे सहयोग करने के लिए कहते सुनाई देते हैं. एक पुलिसकर्मी कहता है, 'नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है. कृपया सहयोग करें.'दिपके बार-बार हिरासत में लिए जाने की बात कहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement