scorecardresearch
 

नारियल फोड़ने के लिए फर्श पर पटकने की जरूरत नहीं! इस आसान ट्रिक से दो हिस्सों में जाएगा टूटेगा, पानी भी नहीं फैलेगा

How To Break Coconut Easily: क्या आप भी नारियल तोड़ने के लिए उसे फर्श पर पटकते हैं जिससे पानी बह जाता है और टुकड़े बिखर जाते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस आसान ट्रिक से नारियल की रेखाओं को समझकर बिना पानी बर्बाद किए उसे मिनटों में तोड़ना बताया है. चलिए जानते हैं कैसे आसानी से नारियल तोड़ सकते हैं.

Advertisement
X
नारियल तोड़ने के लिए उसकी शेप को समझना जरूरी है. (Photo: ITG)
नारियल तोड़ने के लिए उसकी शेप को समझना जरूरी है. (Photo: ITG)

How To Break Coconut Easily: घर में पूजा हो, कोई त्योहार हो या फिर स्वादिष्ट चटनी और मिठाई बनानी हो, नारियल की जरूरत अक्सर पड़ती है. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले सबसे बड़ी परेशानी इसे तोड़ने में आती है. कई बार लोग नारियल को पत्थर पर पटकते हैं, तो कभी हथौड़े से बार-बार चोट मारते हैं. इससे नारियल टूट तो जाता है, लेकिन उसके छोटे-छोटे टुकड़े बिखर जाते हैं और अंदर का सारा पानी भी बह जाता है. इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं और लोगों के घर नारियल खूब आ रहे हैं. ऐसे में आपको भी नारियल तोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा.

अगर आप भी नारियल को फर्श पर पटक-पटकर तोड़ रहे हैं, तो आज हम आपको इसे फोड़ने का एक आसान तरीका बताने वाले हैं. आज हम आपको   नारियल को सही तरीके से पकड़कर खोलने की ट्रिक बताने वाले हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें नारियल की नेचुरल शेप को समझना और सही जगह पर चोट मारना जरूरी है. आइए जानते हैं कि इस तरीके को कैसे आजमा सकते हैं.

सबसे पहले नारियल की बनावट को समझें
नारियल को फोड़ने से पहले उसके खोल को ध्यान से देखें. इस पर तीन नेचुरल रेखाएं दिखाई देती हैं, जो इसे अलग-अलग हिस्सों में बांटती हैं. नारियल को खोलने की इस ट्रिक में इन्हीं रेखाओं को ध्यान में रखा जाता है. सही जगह पर चोट लगाने से खोल में दरार पड़ने में मदद मिल सकती है.

नारियल को सीधा नहीं, आड़ा पकड़ें
इस तरीके में नारियल को सीधा रखने के बजाय आड़ा रखें. इसे इस तरह पकड़ें कि इसका लंबा हिस्सा एक तरफ से दूसरी तरफ हो. फिर नारियल के बीच की रेखा को ध्यान से देखें. इससे आपको सही जगह पर चोट मारने में मदद मिलेगी और नारियल आसानी से टूट सकता है.

भारी हथौड़े की जगह इस्तेमाल करें सही औजार
नारियल तोड़ने के लिए बहुत ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं है. इस ट्रिक में मूसल जैसी मजबूत और भारी चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, औजार को मजबूती से पकड़ना और हाथों को चोट से बचाना जरूरी है. नारियल को किसी मजबूत और सपाट जगह पर रखकर ही फोड़ें.

Advertisement

बीच की रेखा पर मारें चोट 
नारियल के बीच की रेखा को देखकर उसी जगह पर हथौड़े से हल्के से चोट मारें. जरूरत पड़ने पर दोबारा चोट मार सकते हैं. सही जगह पर चोट लगने से नारियल के खोल में दरार पड़ जाएगी और उसे तोड़ना आसान हो जाएगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shashank Alshi (@alshihacks)


नारियल का पानी बर्बाद होने से ऐसे बचाएं
नारियल फोड़ते समय उसके अंदर का पानी अक्सर जमीन या किचन के स्लैब पर गिर जाता है. इससे बचने के लिए नारियल खोलने से पहले ही नीचे एक कटोरी रख लें. जैसे ही खोल में दरार पड़ेगी, पानी को बर्तन में इकट्ठा करना आसान होगा. इस तरह नारियल का पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है और रसोई में गंदगी भी कम फैलेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement