scorecardresearch
 
Advertisement

'राहुल गांधी और विपक्ष का लोकतंत्र में विश्वास नहीं', रविशंकर प्रसाद का वार

'राहुल गांधी और विपक्ष का लोकतंत्र में विश्वास नहीं', रविशंकर प्रसाद का वार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने रिजीम चेंज के बयानों को हताशा का प्रतीक बताया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दल संवैधानिक तरीकों से चुनाव जीतने में लगातार नाकाम रहे हैं. यही वजह है कि वे अब देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब भी देश में चुनाव होते हैं, जनता विपक्ष की नीतियों को नकार देती है. हाल ही में हुए विभिन्न चुनावों के परिणाम इस बात के गवाह हैं कि जनता का भरोसा वर्तमान सरकार के साथ है.

Advertisement
Advertisement