scorecardresearch
 
Advertisement

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा और मारपीट के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री पद पर रहते हुए खुद अपने घर में उत्पीड़न का शिकार होने का दावा करके उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. रेखा आर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा की. इस वीडियो में वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आईं और उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई.

Advertisement
Advertisement