रौशन जायसवाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्यरत हैं. वह 2017 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 20 साल का अनुभव है. उन्हें राजनीति, अपराध, खेलकूद, शिक्षा और चिकित्सा आदि बीट पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. इसके अलावा, 20 वर्षो के दौरान होने वाले सभी नगर निकाय, ग्राम पंचायत, एमएलसी, MLA और लोकसभा चुनाव तक की कवरेज कर चुके हैं. आजतक से पहले वह सहारा समय, बीबीसी हिंदी जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षिक योग्यता मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन है.