टोयोटा
टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (Toyota Motor Corporation), जिसे आमतौर पर टोयोटा (Toyota) के नाम से जाना जाता है, एक जापानी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माता है (Japanese Multinational Automotive Manufacturer). इसका मुख्यालय टोयोटा सिटी, आइची, जापान में है (Toyota Headquarters). किइचिरो टोयोडा ने 28 अगस्त 1937 को इसे स्थापित किया (Toyota Founded). टोयोटा दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक है, जो हर साल लगभग 1 करोड़ वाहनों का उत्पादन करती है.
यह कंपनी मूल रूप से टोयोटा इंडस्ट्रीज के स्पिनऑफ के रूप में स्थापित की गई थी, जिसकी शुरुआत किइचिरो के पिता साकिची टोयोडा ने की थी. दोनों कंपनियां अब टोयोटा समूह का हिस्सा हैं. टोयोटा ने अपना पहला उत्पाद, 1934 में टाइप ए इंजन और 1936 में अपनी पहली यात्री कार, टोयोटा एए विकसित की (Toyota First Product). द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, टोयोटा को अमेरिकी वाहन निर्माताओं और अन्य कंपनियों से सीखने से लाभ हुआ. 1960 के दशक में, टोयोटा ने तेजी से बढ़ती जापानी अर्थव्यवस्था का फायदा उठाते हुए बढ़ते मध्यम वर्ग को कारें बेचीं, जिससे टोयोटा कोरोला (Toyota Corolla) का विकास हुआ, जो आगे चलकर दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली ऑटोमोबाइल बन गई (World’s All-Time Best-Selling Automobile). टोयोटा दुनिया के सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक (Largest Automakers in World), जापान की सबसे बड़ी कंपनी (Largest Company in Japan) और दिसंबर 2020 तक राजस्व के हिसाब से दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी कंपनी थी (Ninth-Largest Company in World by Revenue).
टोयोटा अब दुनिया भर में 40 से अधिक हाइब्रिड वाहन मॉडल बेचती है. टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन पांच ब्रांडों के तहत वाहनों का उत्पादन करता है. कंपनी के पास सुबारू कॉर्पोरेशन में 20% हिस्सेदारी, माजदा में 5.1% हिस्सेदारी, सुजुकी में 4.9% हिस्सेदारी, इसुजु में 4.6% हिस्सेदारी, यामाहा मोटर कॉर्पोरेशन में 3.8% हिस्सेदारी और पैनासोनिक में 2.8% हिस्सेदारी है. साथ ही चीन (जीएसी टोयोटा और एफएडब्ल्यू टोयोटा), चेक गणराज्य (टीपीसीए), भारत (टोयोटा किर्लोस्कर) और संयुक्त राज्य अमेरिका (एमटीएमयूएस) में वाहन निर्माण संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी है (Toyota Shareholding).
टोयोटा लंदन स्टॉक एक्सचेंज, नागोया स्टॉक एक्सचेंज, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है, जहां इसका स्टॉक निक्केई 225 और TOPIX Core30 सूचकांकों का एक घटक है (Toyota in Share Market).
टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार का फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza Facelift) की, जो पहले से ज्यादा माइलेज वाले अवतार में लॉन्च हो चुकी है. इस कार की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसके माइलेज का भी खुलासा कर दिया है.
टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट के बाद कंपनी एक और कार लाने की तैयारी में जुटी है. कंपनी अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार इनोवा हायक्रॉस का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है. ये एमपीवी पहले से ज्यादा बोल्ड लुक के साथ आएगी. कार के इंटीरियर को भी अपडेट किया जा सकता है. ये कार अगले महीने लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं नई इनोवा हायक्रॉस में क्या खास होगा.
Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ग्लांजा मूल रूप से मारुति सुजुकी की हालिया लॉन्च बलेनो फेसलिफ्ट पर बेस्ड है. कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इंडियन पोर्टफोलियो में ये टोयोटा की सबसे सस्ती कार है.
7-सीटर फैमिली कार का सेगमेंट कंपटीशन से भरा हुआ है. इस सेगमेंट में आपको एमपीवी और एसयूवी दोनों ही तरह की कारें देखने को मिल सकती हैं. इस सेगमेंट में टोयोटा की सबसे सस्ती कार की सेल्स में 199 परसेंट का इजाफा हुआ है. ये कार 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम के क्लेम्ड माइलेज के साथ आती है. आइए जानते हैं इस कार की डिटेल्स.
टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार का अपडेट लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा की, जिसका अपडेट हमें 14 अक्टूबर को देखने को मिलेगा. इस कार में सबसे बड़ा अपडेट इंजन होगा. इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा. कार सीएनजी अवतार में भी आएगी. आइए जानते हैं अपकमिंग ग्लांजा में क्या कुछ मिलेगा.
Toyota Glanza Facelift: टोयोटा अपनी सबसे सस्ती कार ग्लांजा के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है. इसमें नए 1.2 लीटर इंजन मिलेगा.
टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. ये कंपनी की भारत में सबसे सस्ती कार है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट की, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. हैचबैक का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है. इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर महीने में कई लॉन्चेज होने वाले हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियों ने अपनी तैयारी कर ली हैं. टोयोटा, होंडा, हुंडई, स्कोडा और रेनो अपनी नई कारों को इस महीने मार्केट में उतारने वाले हैं.
टोयोटा हाइलक्स की जब भी बात होती है, तो लोग इसे ड्यूरेबिलिटी के लिए जानते हैं. 23 साल पहले एक स्टंट ने हाइलक्स को ऐसी पहचान दिलाई थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है. अब टोयोटा ने उसी पुराने स्टंट को नए अंदाज में दोहराया है. इस बार 9 मीटर की ऊंचाई से 760 किलोग्राम की कारावैन को नई Hilux EV के ऊपर गिराया गया है.
टोयोटा फॉर्च्यून कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी है. भारतीय बाजार में पिछले कई सालों से इस कार का अपने सेगमेंट में अकेला राज है. कई दूसरे प्लेयर्स इस सेगमेंट में आए जरूर, लेकिन कोई भी इस एसयूवी को अब तक टक्कर नहीं दे पाया है. पिछले महीने की बात करें, तो टोयोटा की सेल्स कम होने पर भी फॉर्च्यूनर की बंपर बिक्री जारी है.
भारतीय बाजार में फैमिली कार्स की एक अलग पहचान है. साइज में बड़ी, ज्यादा लगेज रखने की जगह और कम से कम में 7 लोगों की जगह तो होनी ही चाहिए.
हूती समर्थक बनी हाशिश जनजातियों ने मारिब की ओर सशस्त्र टोयोटा काफिले निकाले. तकनीकी वाहनों से ताकत का प्रदर्शन किया. यमन संघर्ष में ये पिकअप ट्रक लंबे समय से अहम भूमिका निभा रहे हैं.
टोयोटा भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने की तैयारी में लगी है. रिपोर्ट्स की मानें, टोयोटा अगले महीने अपनी नई कार को लॉन्च कर सकती है.
Mitsubishi अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी फिफ्थ जेनरेशन Pajero से पर्दा उठाने जा रही है.
टोयोटा अपनी पॉपुलर एमपीवी के अपडेट पर काम कर रही है. इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट (Innova Hycross Facelift) को हाल में स्पॉट किया गया है.
Scorpio Lifestyler vs Hilux: महिंद्रा अपनी नई स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के साथ सेगमेंट में नए प्रोडक्ट के साथ बाजार में उतर रही है. दूसरी ओर टोयोटा पिक-अप सेगमेंट में सालों से Hilux की बिक्री करती है. ऐसे में दोनों गाड़ियों के बीच प्राइस, फीचर्स और पावर का तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
भारतीय बाजार के लिए टोयोटा ने अपनी एक कार को कन्फर्म कर दिया है. ग्लोबल मार्केट में अनवील हो चुकी टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे भारत में लॉन्च होने वाली है. ये सबसे सस्ती लैंड क्रूजर होने वाली है, जिसमें दमदार फीचर्स मिलेंगे. इस कार को भारत में मैन्युफैक्चर करने की भी योजना है, जिससे इसकी कीमतों को कम रखा जा सकेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
टोयोटा हाइलक्स (9वीं जनरेशन) को भारत में अपना पहला खरीदार मिल गया है. वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम ने इस लाइफस्टाइल ट्रक को खरीद लिया है. इसकी डिलीवरी स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होगी. हाल में ही इस कार को कंपनी ने लॉन्च किया है. इसमें कई नए फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं लेटेस्ट हाइलक्स में क्या कुछ खास मिलता है.
टोयोटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हायराइडर का नया एडिशन लॉन्च किया है. इसके लिए कंज्यूमर्स को स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. ये एडिशन कार के नियो ड्राइव और हाइब्रिड दोनों ही पावरट्रेन के साथ मिलेगा. ये कार 27KM के माइलेज के साथ आती है. आइए जानते हैं कार के एरो ब्लैक एडिशन में क्या खास मिलेगा.
जापान में आए एक भूकंप का असर कार से लेकर चिप बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों पर पड़ा. आखिर धरती के झटकों ने ग्लोबल सप्लाई चेन को कैसे प्रभावित कर दिया?
इन दिनों E20 पेट्रोल पर खूब शोर मचा हुआ है. 20 परसेंट इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल को लेकर लोग परेशान हैं. खासकर वे लोग जिनकी कार पुरानी है.