scorecardresearch
 

बम-बम रहा बाजार, कारों की बिक्री 5 लाख पार! देखें किसने बेची कितनी कारें

Car Sales October 2026: अक्टूबर में देशभर में कुल 5,00,001 पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन हुआ. इसके मुकाबले अक्टूबर 2025 में 5,85,721 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया था. लेकिन पिछले साल GST छूट ने सेल्स बढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी.

Advertisement
X
मारुति सुजुकी ने मंथली सेल्स का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Photo: Ashwin Satyadev/ITG
मारुति सुजुकी ने मंथली सेल्स का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Photo: Ashwin Satyadev/ITG

भारतीय कार बाजार के लिए अक्टूबर 2026 का महीना काफी अहम रहा. त्योहारी सीजन के बीच देश में पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री ने एक बार फिर 5 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि इस साल दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब एक महीने में देशभर में 5 लाख से ज्यादा कारों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है. इससे पहले जनवरी 2026 में भी यह आंकड़ा पार हुआ था. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में गिरावट जरूर आई है, लेकिन सितंबर की तुलना में बाजार ने अच्छी वापसी की है.

ऑटो पंडिट्ज के अनुसार अक्टूबर 2026 में देशभर में कुल 5,00,001 पैसेंजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन हुआ. इसके मुकाबले अक्टूबर 2025 में 5,85,721 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया था. इस तरह सालाना आधार पर पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 14.6 फीसदी की गिरावट आई है.

यह भी पढें: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूटे लोग, 30 दिन में बिके 60,000 यूनिट

हालांकि, सितंबर 2026 के आंकड़ों से तुलना करें तो बाजार की तस्वीर काफी बेहतर नजर आती है. सितंबर में कुल 4,34,526 पैसेंजर व्हीकल रजिस्टर हुए थे. ऐसे में अक्टूबर में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा महीने-दर-महीने आधार पर 15.1 फीसदी बढ़ गया है. यह बढ़ोतरी बताती है कि त्योहारी सीजन के दौरान कारों की मांग में अच्छी तेजी देखने को मिली.

पिछले साल क्यों ज्यादा थी सेल

दरअसल, पिछले साल 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत थी और इसी दिन से देश भर में नए GST 2.0 (जीएसटी रिफॉर्म) को लागू किया गया था. जिसके चलते वाहनों की कीमत में भारी कटौती आई थी. जिसका नतीजा था कि, बाजार में अचानक वाहनों की बिक्री बढ़ गई थी. जीएसटी रिफॉर्म का असर सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर पूरे अक्टूबर में देखने को मिला था. हालांकि, इस साल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, बल्कि पिछले एक साल के बीच प्राइस अपडेट होकर वाहनों की कीमत काफी बढ़ गई है.

Advertisement

मारुति है किंग... टाटा-महिंद्रा के बीच जंग

मारुति सुजुकी हमेशा की तरह नंबर वन रही है. कंपनी ने अक्टूबर में कुल 2,76,120 गाड़ियां बेची हैं. खास बात यह है कि कंपनी की डोमेस्टिक सेल पहली बार 2 लाख यूनिट के आंकड़े को पार करते हुए 2,16,789 यूनिट पर पहुंच गई. इससे पहले कंपनी की सबसे ज्यादा डोमेस्टिक सेल का रिकॉर्ड जुलाई 2026 में बना था, जब 2,00,123 यूनिट की बिक्री हुई थी. अक्टूबर का आंकड़ा इससे करीब 8 फीसदी ज्यादा है.   

यह भी पढें: भूल जाएंगे Classic! आ गई सबसे पावरफुल रॉयल एनफील्ड

दूसरी ओर टाटा और महिंद्रा के बीच क्लोज कम्पटीशन देखने को मिला है. टाटा मोटर्स के लिए भी अक्टूबर शानदार रहा है. टाटा मोटर्स ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 गाड़ियों की बिक्री की है. पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 61,295 यूनिट्स था. यानी कंपनी की कुल बिक्री में 23% का इजाफा देखने को मिला है. वहीं डोमेस्टिक सेल की बात करें तो इस दौरान कंपनी ने कुल 73,894 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल के 61,134 यूनिट के मुकाबले 21% ज्यादा है.

महिंद्रा ने बीते अक्टूबर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स दर्ज की है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,338 गाड़ियां बेची हैं. इतना ही नहीं, सभी व्हीकल सेगमेंट को मिलाकर महिंद्रा की कुल बिक्री 1.31 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है. यानी टाटा और महिंद्रा के बीच महज 556 यूनिट का अंतर(73,894 - 73,338) रहा है. 

Advertisement

हुंडई-किआ और टोयोटा

हुंडई चौथे पायदान पर आ गई है. कंपनी ने अक्टूबर में कुल 57,980 गाड़ियों की बिक्री की है. जो पिछले साल के अक्टूबर के मुकाबले तकरीबन 16.5% कम है. लेकिन सितंबर में बेचे गए 51,414 यूनिट की तुलना में 12.8% ज्यादा है. हाल ही में हुंडई ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Bayon को लॉन्च किया है. जिससे दिवाली के मौके पर कंपनी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढें: Hyundai के इतिहास की सबसे बड़ी सेल, ताबड़तोड़ बेची कारें

वहीं Kia India बिक्री के मामले में पांचवे पोजिशन पर रही है. अक्टूबर में किआ ने कुल 30,726 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 35,399 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 13.2% कम है. टोयोटा छठवें पोजिशन पर पहुंच गई है. टोयोटा ने इस दौरान 28,715 यूनिट वाहनों की बिक्री की है. जो पिछले साल के अक्टूबर में बेचे गए 38,568 यूनिट के मुकाबले पूरे 25.5% कम है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement