नवंबर का महीना खास होने वाला है. इस महीने हमें कई गाड़ियों की लॉन्चिंग देखने को मिलेगी. जहां डेजा जैसा नया ब्रांड भारत में इस महीने एंट्री करेगा. वहीं टोयोटा लोगों की पसंदीदा कार का अपडेट लाने वाली है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा इनोवा हायक्रॉस फेसलिफ्ट (Toyota Innova Hycross facelift) की.
इस अपडेट में हमें रिवाइज्ड स्टाइलिंग के साथ फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. ये एक बड़ा मैकेनिकल अपडेट होगा. टोयोटा की ये कार 26 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. इसके फ्रंट फेसिया के साथ कैबिन को भी अपेडट किया जाएगा. आइए जानते हैं कार में क्या कुछ खास होने वाला है.
टोयोटा ने पहले भी इनोवा हायक्रॉस पर बेस्ड फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार का प्रोटोटाइप दिखाया है. इसमें 2.0 लीटर का मॉडिफाइड फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो इलेक्ट्रिक असिस्टेंट के साथ आएगा. ये कार ई85 पेट्रोल के साथ भी रन कर सकती है.
यह भी पढ़ें: आ रही नई Toyota Fortuner... इस तारीख को होगी ग्रैंड एंट्री
ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल का इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है, जो उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प होगी जिन्हें फ्यूचर फ्यूल की टेंशन होती है. टोयोटा के दिखाए प्रोटोटाइप में रिवाइज्ड स्पार्क प्लग और पिस्टन रिंग का इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ एक इथेनॉल सेंसर, अपडेटेड फ्यूल पंप और फिल्टर, इथेनॉल सपोर्टेड मैटेरियल का इस्तेमाल फ्यूल टैंक में किया गया था.
कार के कुछ स्पाई शॉट्स भी आए हैं, जिसमें मुख्य बदलाव गाड़ी के फ्रंट फेस में देखने को मिला था. अपडेटेड डिजाइन में हमें पतली दिखने वाली लाइट्स मिल सकती हैं. इसके अलावा कंपनी नया ग्रिल ट्रीटमेंट दे सकती है. इससे हायक्रॉस को नया लुक मिलेगा. कंपनी इस कार का फेस एमपीवी से एसयूवी जैसा बनाने में लगी हुई है.
यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift: त्योहारों के बीच टोयोटा का धमाका! लॉन्च की सबसे सस्ती कार, कीमत है इतनी
कार के साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं होगा. कमोबेश कार का साइड लुक पहले जैसा ही रहेगा. हालांकि, एलॉय व्हील्स नए मिल सकते हैं. रियर बंपर और टेल लैम्प में ज्यादा बड़े अंतर की उम्मीद नहीं है. इनोवा हायक्रॉस के फेसलिफ्ट में हमें नया कैबिन देखने को मिल सकता है.
यहां कंपनी पहले जैसे डैशबोर्ड पर रेज्ड सेंटर कंसोल, ऑटोमेटिक गियर सेक्शन और डोर माउंटेड एजडस्टमेंट कंट्रोल दे सकती है. टोयोटा की इस कार में हमें अपग्रेडेड स्क्रीन मिलेगी. इसके अलावा टोयोटा कार में नए फीचर्स और अपहोल्स्ट्री दे सकती है. इस कार की मौजूदा कीमत 19.53 लाख रुपये से शुरू होती है.