25 October 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में SUV के बाद अब लाइफस्टाइल पिकअप गाड़ियों को लेकर भी कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ रही है.
Photo: jeep.com
Toyota Hilux और Mahindra Scorpio Lifestyler जैसी गाड़ियों के बीच अब Jeep एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है.
Photo: jeep.com
कंपनी भारत में अपनी दमदार पिकअप Jeep Gladiator को लॉन्च कर सकती है. इसे प्रीमियम सेगमेंट में उतारे जाने की उम्मीद है.
Photo: jeep.com
Stellantis India ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए नए प्रोडक्ट्स की बड़ी योजना का ऐलान किया है.
Photo: jeep.com
इसके तहत अगले चार साल में Citroen के सात और Jeep के पांच नए मॉडल लाए जाएंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी इन सभी गाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया है.
Photo: jeep.com
Gladiator की भारत में एंट्री कंपनी के शुरुआती लॉन्च में से एक हो सकती है. इसे भारत में CKD यानी कम्पलीटली नॉक डाउन रूट से लाया जाएगा.
Photo: jeep.com
इस तरीके में गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों को विदेश से मंगाकर भारत में असेंबल किया जाता है. कंपनी फिलहाल Grand Cherokee और Wrangler को ऐसे ही भारत लाती है.
Photo: jeep.com
बता दें कि, ग्लेडिएटर और रैंगलर दोनों ही कंपनी के JL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, इसलिए भारत में इसकी एंट्री का रास्ता आसान हो सकता है.
Photo: jeep.com
अमेरिकी बाजार में Jeep Gladiator फिलहाल 3.6-लीटर V6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है. भारत में भी कंपनी इसी इंजन को पेश कर सकती है.
Photo: jeep.com
इस इंजन के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो इसे मुश्किल रास्तों और ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर बनाएगा.
Photo: jeep.com
हालांकि, कंपनी के पास एक दूसरा विकल्प भी है. इसे रैंगलर वाले 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया जा सकता है.
Photo: jeep.com
बाजार में आने के बाद Jeep Gladiator का सीधा मुकाबला Toyota Hilux से होगा. भारतीय बाजार में इसे करीब 70 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है.
Photo: jeep.com
Jeep Gladiator की लंबाई 5.5 मीटर से ज्यादा है, जबकि Toyota Hilux की लंबाई 5.3 मीटर से थोड़ी अधिक है. यानी Gladiator ज्यादा बड़ी है.
Photo: jeep.com
भारत में लाइफस्टाइल पिकअप का बाजार अभी छोटा है, लेकिन इस सेगमेंट को लेकर लोगों की दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ रही है.
Photo: jeep.com
Scorpio Lifestyler के पेश किए जाने के बाद इस सेगमेंट में भी बड़ी संभावनाएं देखी जा रही हैं. ऐसे में जीप इंडिया के लिए ये एक बेहतर मौका हो सकता है.
Photo: ITG