scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

34KM का माइलेज, ADAS और बहुत कुछ, टोयोटा का MARUTI अवतार

Toyota Glanza 2026
  • 1/7

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार का फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza Facelift) की, जो पहले से ज्यादा माइलेज वाले अवतार में लॉन्च हो चुकी है. इस कार की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसके माइलेज का भी खुलासा कर दिया है. (Photo: toyotabharat.com)

Toyota Glanza 2026
  • 2/7

नई टोयोटा ग्लांजा पेट्रोल और सीएनजी अवतार में आती है. इसमें नया इंजन दिया गया है. कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये पहली बार है जब कंपनी ने सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है. (Photo: toyotabharat.com)

Toyota Glanza 2026
  • 3/7

माइलेज की बात करें, तो नई ग्लांजा का पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट 23.80 किलोमीटर प्रति लीटर का क्लेम्ड माइलेज देता है. वहीं इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 24.77 किलोमीटर प्रति लीटर का है. (Photo: toyotabharat.com)

Advertisement
Toyota Glanza 2026
  • 4/7

सीएनजी वेरिएंट की बात करें, तो टोयोटा ग्लांजा सीएनजी मैन्युअल की फ्यूल एफिशिएंसी 33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम और एएमटी वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 34.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है. अब ये कार सीएनजी के साथ भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑफर करेगी. (Photo: toyotabharat.com)

Toyota Glanza 2026
  • 5/7

फीचर्स की बात करें, तो टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, लेवल 2 एडास (ADAS), 6 एयरबैग, आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, एचयूडी, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, वायरलेस चार्जर, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और डीआरएल्स, एलईडी फॉग लाइट्स, नया ग्रिल और फ्रंट बंपर मिलता है. (Photo: toyotabharat.com)

Toyota Glanza 2026
  • 6/7

कार में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ एक मोनोक्रोम हेड्स-अप डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर एनालॉग डायल्स के साथ मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले मिलेगा. कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल रियर वेंट्स के साथ दिया गया है. (Photo: toyotabharat.com)

Toyota Glanza 2026
  • 7/7

ये कार मल्टीपल ट्रिम में आती है. कार की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. जबकि सीएनजी ऑटोमेटिक की कीमत 9.31 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: toyotabharat.com)

Advertisement
Advertisement