नवरात्रि का त्योहार आते ही लोग भक्तिमय हो जाते हैं. भारत में अधिकाशं स्थानों पर नवरात्रों में 9 दिनों का व्रत भी किया जाता है. यह त्योहार दरअसल मौज-मस्ती और उपवास दोनों का है. इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से स्वदेशी व्यंजनों की विशेषता होती है, जो त्योहार के नौ दिनों में उपवास के दैरान खाया जा सकता है. देवी की ऊर्जा का आह्वान करने और शरीर और मन को शुद्ध करने के लिए इस व्रत का बड़ा महत्व है (Navaratri Puja).
नवरात्रि उपवास (Navaratri Vrat) के नियम हर प्रांतों में भिन्न होते हैं. लेकिन इसका मूल आधार यह है कि भोजन शुद्ध, स्वस्थ और हल्का होना चाहिए. व्रत के दौरान पसंदीदा सामग्री में कुट्टू का आटा, सिंघारा आटा, ताजी सब्जियां, दूध, दही, साबूदाना और मखाना शामिल हैं (Navaratri Food). नियमित नमक के स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह असंसाधित होता है. कुछ जगहों पर लोग सिर्फ फल ही खाते हैं. नवरात्रि में इन सामग्री से कई तरह के रेसिपी तैयार किए जाते हैं (Navaratri Food Recipe).
कुट्टू आटा से पूरी, पराठा और डोसा बनाया जा सकता है जिसे नारियल की चटनी और आलू रायता के खाया जा सकता है. सिंघारा आटे का भी इस्तेमाल इस तरह से कर सकते हैं, जिसे आप मौसमी सब्जियों के साथ ले सकते है. दूध का इस्तेमाल कई तरह से शेक बनाने में कर सकते हैं जो आपको उपवास के दौरान तरोताजा रख रखेगा. व्रत में साबूदाने का उपयोग भी खूब होता है. इसका आप खार या आलू और टमाटर के साथ मजेदार खिचड़ी बना सकते हैं जो आपको उर्जा प्रदान करेगा. जो भक्त कैलोरी और कार्बोहाइडेट्स से बचना चाहते है और खूद को व्रत के दौरान भी फिट और स्लीम रहना चाहते है वह मखाना का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको आप रोस्ट कर या लो फैट दूध में खीर बना कर सेवन कर सकते हैं (Navaratri Recipe).
Navratri Vrat Special: अगर आप भी कुट्टू की पूड़ियों से ऊब चुके हैं, तो इस नवरात्र आप साबूदाने के सॉफ्ट पराठे और कुरकुरी पूड़ियां ट्राई कर सकते हैं. आप इन्हें चटपटी हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.
अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन के लिए हलवा बनाना अब होगा बेहद आसान. बिना गैस जलाए, माइक्रोवेव की मदद से सिर्फ कुछ ही मिनटों में तैयार करें दानेदार और मलाईदार सूजी का हलवा.
नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप वही पुराने पराठे और पकौड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो यह बिना ब्रेड वाला 'साबूदाना सैंडविच' आपके लिए बेस्ट है. कम तेल में बना ये क्रिस्पी और टेस्टी नाश्ता टेस्टी है.
नवरात्र व्रत में बोरिंग खाना खाकर परेशान हो गए हैं? तो आप बिना प्याज-लहसुन वाली खास पनीर मसाला रेसिपी बना सकते हैं. काजू और दही की ग्रेवी के साथ तैयार ये डिश आपको देगी बिल्कुल होटल जैसा स्वाद देगी.
क्या आप भी व्रत के दौरान कुछ हल्का और नया ट्राई करना चाहते हैं? साबूदाना और आलू से बना ये क्रिस्पी फलाहारी डोसा आपके लिए परफेक्ट है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और कुछ खास टिप्स से डोसा जालीदार बनेगा.
नवरात्रि व्रत में एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं? इस आसान रेसिपी में जानिए कैसे सिर्फ 1 चम्मच घी में बिना तले क्रिस्पी फलाहारी कचौड़ी बनाई जा सकती है. साथ में मखाना रायता स्वाद बढ़ा देता है.
नवरात्र में अगर आप कुछ मीठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो बिना मावा, बिना चाशनी और बिना कंडेंस्ड मिल्क की ये लौकी की बर्फी एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और स्वाद बिल्कुल हलवाई जैसा आता है.
नवरात्र व्रत में क्या नया बनाएं, इस परेशानी का आसान समाधान यहां है. जानिए सॉफ्ट फलाहारी पराठा और बिना प्याज-लहसुन की टेस्टी आलू सब्जी बनाने की आसान रेसिपी.
नवरात्र में साबूदाना वड़ा बनाते समय अगर वह ज्यादा तेल पी लेता है और क्रिस्पी नहीं बनता, तो इन आसान किचन ट्रिक्स को अपना सकते हैं. जानिए कैसे बनाएं हल्के, खस्ता और कम तेल वाले साबूदाना वड़े.
नवरात्र में अगर आप साबूदाना भिगोना भूल गए हैं, तो ये आसान कुकर ट्रिक आपके काम आएगी. बिना भिगोए भी मिनटों में आप खिली-खिली और स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं.
नवरात्र में रोज-रोज तली हुई चीजें खाकर बोर हो गए हैं? आप सामक और साबूदाना से बनी इडली ट्राई कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने में ईनो और सोडा का इस्तेमाल नहीं होता है.
नवरात्र में रोज-रोज एक जैसा व्रत का खाना खाकर बोर हो गए हैं? इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं सामक चावल के टेस्टी दही भल्ले और लें व्रत में भी लें चाट का मजा.
नवरात्रि के व्रत में मीठा खाने का मन है? बिना मावा और कम घी में आप घर पर ही हलवाई स्टाइल लच्छेदार लौकी का हलवा बना सकते हैं. ये आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी स्वाद में जबरदस्त है.
Sabudana Tikki: चैत्र नवरात्र 2026 में व्रत के लिए साबूदाना टिक्की बनाते समय अगर वह टूट जाती है या ज्यादा तेल सोखती है, तो ये खबर आपके काम की है. इसमें दी गई कुछ आसान टिप्स और रेसिपी से आपकी साबूदाना टिक्की एकदम परफेक्ट, क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेगी.
नवरात्रि व्रत में झटपट और हेल्दी कुछ बनाना चाहते हैं तो सिंघाड़े के आटे से बनने वाला ये सॉफ्ट आलू पराठा परफेक्ट है. खास ट्रिक से बना ये पराठा मिनटों में तैयार होता है और लंबे समय तक मुलायम रहता है.
नवरात्र के व्रत में कुट्टू की पूरी अक्सर सही से नहीं बनती और फूलती नहीं है. जानिए आटा गूंथने से लेकर तलने तक के आसान टिप्स, जिनसे हर बार बनेगी सॉफ्ट, फूली-फूली और स्वादिष्ट कुट्टू की पूड़ी.
नवरात्र में साबूदाना खिचड़ी अब चिपचिपी नहीं बनेगी. 3 ट्रिक्स फॉलो करके आपकी खिचड़ी कभी चिपकेगी नहीं. उसका हर दाना अलग-अलग रहेगा और स्वादिष्ट भी बनेगी.
व्रत में साबूदाना भिगोने का लंबा और झंझट भरा काम लगता है. इस आसान रेसिपी से आप बिना भिगोए और बिना उबाले मिनटों में सॉफ्ट और टेस्टी साबूदाना पराठे बना सकते हैं.
Navratri 2026 Vrat Recipe: अगर आप व्रत में हेल्दी और टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं तो घर पर राजगीरा यानी चौलाई के लड्डू बना सकते हैं. जानिए गुड़ से बनने वाले इन सॉफ्ट और परफेक्ट लड्डुओं की आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स.
नवरात्र 2026 में व्रत के लिए मूंगफली-नारियल की हेल्दी बर्फी बना सकते हैं. ये सिर्फ 1 गिलास दूध से तैयार हो जाती है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए न मावा चाहिए और चाशनी के तैयार की जरूरत होती है.
Navratri Vrat Recipe: व्रत के दौरान खाने के लिए साबूदाना और आलू लच्छा से बनी यह कुरकुरी नमकीन मिनटों में तैयार हो जाती है. खास बात यs है कि इसमें साबूदाना भिगोने की जरूरत नहीं पड़ती.