नवरात्र में मिस कर रहे हैं होटल का खाना? सीक्रेट ट्रिक से बनाएं व्रत वाली चटपटी पनीर सब्जी

24 March 2026

Photo: ITG

क्या आप नवरात्रों में होटल जैसी पनीर की सब्जी का मजा ले सकते हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि क्या बकवास सवाल है तो आप गलत हैं.

Photo: AI Generated

आप होटल जैसी टेस्टी और चटपटी पनीर की सब्जी नवरात्रों में भी खा सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें ना तो प्याज डलती है और ना ही लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. फिर भी इसका स्वाद बिल्कुल होटल जैसा आता है.

Photo: AI Generated

अगर आप भी व्रत की फीकी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ये पनीर मसाला रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: पनीर 500 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए), दही 500 ग्राम (फेंटा हुआ), काजू 3-4 टेबलस्पून (उबले हुए), व्रत वाला तेल 3-4 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर 1-2 टीस्पून (कश्मीरी लाल मिर्च या देगी मिर्च).

Photo: Pixabay

धनिया पाउडर 2 टीस्पून, जीरा पाउडर 1 टीस्पून, कसूरी मेथी 1 टीस्पून, गरम मसाला ½ टीस्पून, हरी मिर्च और अदरक स्वादानुसार और स्वादानुसार सेंधा नमक.

Photo: Pexels

बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले एक बाउल में 1 टेबलस्पून तेल, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून कसूरी मेथी और नमक डालें. इस मसाले में पनीर के क्यूब्स को अच्छी तरह से कोट करें.

Photo: AI Generated

2. पैन में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें और मीडियम आंच पर पनीर को हल्का ब्राउन होने तक रोस्ट करें. जब ये अच्छे से रोस्ट हो जाए तो पनीर को बाहर निकाल कर अलग रख दें.

Photo: AI Generated

3. उबले काजू का पेस्ट बनाकर फेंटे हुए दही में मिलाएं. इसके बाद इसमें 1 टीस्पून लाल मिर्च, 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर और 1 टीस्पून जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

Photo: AI Generated

4. अब एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें. इसमें 1 टीस्पून जीरा, 2 इलायची, 2 लौंग, 4 काली मिर्च और 2 सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद 1 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक और 2-3 हरी मिर्च डालें.

Photo: AI Generated

5. तड़का तैयार होने के बाद उसमें दही-काजू का मिश्रण डालें और उसे धीरे-धीरे पकाएं. थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी का गाढ़ापन अडजेस्ट करें, फिर भुना हुआ पनीर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.

Photo: AI Generated

6. ½ टीस्पून गरम मसाला और हरा धनिया डालें. ऊपर से 1 टीस्पून कसूरी मेथी छिड़कें. 2 मिनट पकाने के बाद आपकी नवरात्र स्पेशल होटल जैसी चटपटी पनीर मसाला तैयार है.

Photo: AI Generated

Read Next