नवरात्र में पूड़ी-पकौड़ी खाकर हो गए हैं बोर? बिना चावल-सूजी तैयार करें सॉफ्ट फलहारी इडली

21 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र के दिनों में रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो अब समय कुछ नया ट्राई करने का है.

Photo:  Pexels

लेकिन आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि आखिर वो नया क्या है, जो आपके स्वाद को बदल भी दे और झटपट बन भी जाए.

Photo:  ITG

ज्यादातर घरों में व्रत के दौरान पूड़ी-सब्जी या तली हुई चीजें ही बनती हैं. लेकिन क्या आपने किसी घर में व्रत वाली इडली बनते देखा है? चौंकिए नहीं, व्रत में भी आप सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली खा सकते हैं.

Photo:  AI Generated

अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ये खास व्रत वाली इडली आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. खास बात ये है कि इसमें न तो चावल का इस्तेमाल होता है और न ही बेकिंग सोडा या ईनो का. फिर भी इडली बिल्कुल सॉफ्ट और फूली-फूली बनती है.

Photo:  Pexels

इंग्रेडिएंट्स: 1 कप सामक (व्रत वाले चावल), 4 टेबलस्पून साबूदाना, ½ कप खट्टी दही, थोड़ा पानी और व्रत वाला सेंधा नमक.

Photo: Pexels

कैसे तैयार करें बैटर?   1. सबसे पहले सामक के चावल और साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. जब साबूदाना उंगली से दबाने पर आसानी से मैश होने लगे, तब समझिए वो तैयार है.

Photo:  AI generated

2. अब सामक के चावल और साबूदाना को छानकर थोड़ा पानी डालते हुए मिक्सी में पीस लें और एक स्मूद बैटर बना लें. ध्यान रखें बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा.

Photo:  AI generated

बिना सोडा ऐसे बनाएं फूली-फूली   अगर आपके पास समय है तो बैटर को 8-10 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि वो नेचुरली फर्मेंट हो जाए. लेकिन अगर तुरंत बनाना है, तो इसमें आधा कप हल्की खट्टी दही मिलाएं और फिर 5-7 मिनट तक इलेक्ट्रिक व्हिस्क या अच्छे से हाथ से फेंटें. इससे बैटर में एयर आ जाएगी और इडली सॉफ्ट बनेगी.

Photo:  AI generated

इडली बनाने का तरीका  1. इडली स्टैंड को हल्का सा व्रत वाले रिफाइंड से ग्रीस कर लें. अब इसमें बैटर डालें और उबलते पानी में 15-20 मिनट तक स्टीम करें.

Photo:  AI generated

2. जब इडली फूल जाए और अंदर से पक जाए, तो गैस बंद कर दें. किसी भी इडली के बीच में एक चम्मच डालकर चेक कर लें. अगर चम्मच साफ बाहर आती है तो समझ जाएं ये पक चुकी है.

Photo:  AI generated

3. आपकी इडली तैयार है. अब इसे व्रत वाले नमक से बनी हरी चटनी के साथ सर्व करें और मजे से खाएं.

Photo:  AI generated

Read Next