23 March 2026
Photo: ITG
नवरात्र के व्रत के दौरान अक्सर लोग वही साबूदाना खिचड़ी या आलू की डिश खाकर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो ये खबर आपके लिए है.
Photo: AI generated
आज हम आपको एक ऐसी यूनिक और आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिसमें सिर्फ एक चम्मच घी से आप बिना तले क्रिस्पी फलारी कचौड़ियां बन सकती हैं.
Photo: AI generated
खास बात ये है कि इसके साथ बनाया गया मखाने का रायता इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. चलिए जानते हैं कैसे बिना तले बनेगी फलहारी कचौड़ी और मखाने का टेस्टी रायता.
Photo: AI generated
1. सबसे पहले बनाएं प्रीमिक्स: इस रेसिपी के लिए पहले प्रीमिक्स तैयार करें. ¾ कप साबूदाना को साफ कपड़े से पोंछ लें और 1¼ कप समा के चावल के साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
Photo: YouTube
अगर मौसम नम हो तो पीसने से पहले साबूदाना को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें. ये प्रीमिक्स एयरटाइट कंटेनर में 9–10 दिन तक स्टोर किया जा सकता है.
Photo: YouTube
2. कचौड़ी का बैटर कैसे तैयार करें? बैटर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप प्रीमिक्स लें और उसमें 3–4 चम्मच भुनी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाएं. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
Photo: YouTube
इसके बाद जीरा, नमक और काली मिर्च मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें धीरे-धीरे लगभग 1.5 से 2 कप पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें. बैटर को 10-15 मिनट के लिए रेस्ट दें.
Photo: YouTube
3. ऐसे बनाएं बिना तले कचौड़ी: बिना तले कचौड़ी बनाने के लिए एक तड़का पैन लें. उसमें 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें थोड़ा जीरा व करी पत्ता डालकर खुशबू आने दें.
Photo: AI generated
अब तड़का पैन में एक करछी बैटर डालें और उसे हल्का फैलाकर कचौड़ी की शेप दें. धीमी आंच पर इसे दोनों तरफ से 3–4 मिनट तक गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंके.
Photo: AI generated
साथ में बनाएं मखाने का रायता: कचौड़ी के साथ ये रायता स्वाद को दोगुना कर देता है. इसे बनाने के लिए 1 कप मखाने ड्राई रोस्ट करें और ½ किलो दही को छानकर थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद कर लें.
Photo: YouTube
अब इसमें मखाने डालकर थोड़ी देर सॉफ्ट होने दें, फिर नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं. आखिर में ऊपर से घी, जीरा, करी पत्ता और मूंगफली का तड़का डालकर सर्व करें.
Photo: YouTube