scorecardresearch
 

Navratri Vrat Special: कुट्टू-सिंघाड़ा छोड़िए, नवरात्र में बनाएं इस खास आटे के पूड़ी-पराठे, सब्जी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Navratri Vrat Special: अगर आप भी कुट्टू की पूड़ियों से ऊब चुके हैं, तो इस नवरात्र आप साबूदाने के सॉफ्ट पराठे और कुरकुरी पूड़ियां ट्राई कर सकते हैं. आप इन्हें चटपटी हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.

Advertisement
X
साबूदाने की पूड़ी-पराठे बनाने के लिए आप घर पर आसानी से आटा बना सकते हैं. (Photo: ITG)
साबूदाने की पूड़ी-पराठे बनाने के लिए आप घर पर आसानी से आटा बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Navratri Vrat Special: नवरात्र के व्रत 19 मार्च 2026 को शुरू हुए थे. इन दिनों लोग फलाहारी खाना खाते हैं, जिसमें ज्यादातर घरों में कुट्टू की पूड़ी-पकौड़ी खाई जाती हैं. अगर आप भी वही कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां खाकर ऊब चुके हैं, तो अपनी थाली में थोड़ा 'ट्विस्ट' लाने का वक्त आ गया है. अपनी बोरियत को दूर करने के लिए आप सॉफ्ट-सॉफ्ट साबूदाने के पराठे और क्रिस्पी पूड़ी बना सकते हैं.

जी हां, साबूदाने के पराठे और पूड़ी बनाना बहुत आसान है . इन जायकेदार पराठे-पूड़ी को आप तीखी और चटपटी हरे धनिए की व्रत वाली चटनी के साथ खा सकते हैं. अगर आप इन्हें चटनी के साथ खाते हैं, तो आपके सब्जी की जरूरत बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी.

सबसे पहले बनाएं साबूदाने का आटा
साबूदाना की पूड़ी और पराठे बनाने के लिए आपको बाहर से आटा लाने की जरूरत नहीं है. इस रेसिपी के लिए आप घर पर कुछ ही मिनटों में साबूदाने का आटा तैयार कर सकते हैं. आटा बनाने के लिए

  • 1 कप साबूदाना (लगभग 200 ग्राम) लें
  • मीडियम आंच पर हल्का ड्राई रोस्ट करें. ध्यान रहे साबूदाने का रंग नहीं बदलना चाहिए.
  • ठंडा होने के बाद मिक्सी में बारीक पीस लें और फिर छान लें.
  • ये आटा आप महीनेभर तक स्टोर भी कर सकते हैं.

ऐसे गूंथें पराठा-पूड़ी का सॉफ्ट आटा

  1. 1 कप साबूदाने का आटा लें और उसमें 1 कप कद्दूकस किया हुआ उबला आलू मिलाएं.
  2. इसके बाद इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालें. इससे पूड़ी और पराठे का स्वाद बढ़ जाएगा.
  3. अब इसमें काली मिर्च, सेंधा नमक, जीरा और बारीक कटा हरा धनिया डालें.
  4. इन सभी चीजों को मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें.


टिप: आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा ढीला. इसके साथ ही आटा गूंथने के बाद उसे 10-15 मिनट ढककर जरूर रखें ताकि साबूदाना अच्छे से फूल जाए.

झटपट बनाएं व्रत वाली हरी चटनी
जितनी देर आपका गूंथा हुआ आटा रेस्ट के लिए रखा है उतने ही आप पराठे और पूड़ी का स्वाद दोगुना करने के लिए ये चटनी बना लें. हरी चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए

Advertisement
  • 1 कप हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • थोड़ा अदरक
  • नींबू का रस
  • सेंधा नमक और जीरा

इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लें. अगर आप चटनी का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें थोड़ी सी दही मिला सकते हैं. आपकी चटपटी चटनी तैयार है.

ऐसे बनाएं साबूदाने के सॉफ्ट पराठे
साबूदाना पराठा बनाने के लिए
 

  1. सबसे पहले आटे की छोटी-छोटी लोई तैयार कर लें और उन्हें हल्के हाथों से गोल बेल लें.
  2. तवे पर थोड़ा सा घी लगाएं और पराठे को मीडियम फ्लेम पर डालें.
  3. पराठे को दोनों तरफ से तब तक सेकें, जब तक वो हल्का सा गोल्डन न हो जाए.
  4. ये पराठे खाने में बेहद सॉफ्ट और हल्के होते हैं, जो व्रत में आपको भारीपन महसूस नहीं होने देते.

इसी डो से बनाएं क्रिस्पी पूड़ी
पूड़ी बनाने के लिए

  1. आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और उन्हें पूरी की शेप में बेल लें.
  2. कड़ाही में घी गरम करें और पूड़ियों को ध्यान से तेज आंच करके उसमें डालें.
  3. पूड़ियों को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह फ्राई करें.
  4. इस तरीके से बनी पूड़ियां एकदम फूली-फूली और कुरकुरी बनती हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं. खास बात ये है कि ये ज्यादा तेल भी नहीं पीती हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement