साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? 10 मिनट में सीक्रेट ट्रिक से बनाएं सॉफ्ट-टेस्टी आलू पराठा

20 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है और इन दिनों लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती कि है ऐसा क्या बनाएं जो झटपट भी बन जाए, स्वादिष्ट और हेल्दी भी हो.

Photo: ITG

अगर आप भी रोज वही साबूदाना या फल खाकर बोर हो गए हैं, तो ये रेसिपी आपके काम की है. आज हम आपको सिंघाड़े के आटे से बनने वाले खास व्रत के आलू के पराठे की रेसिपी बताने वाले हैं.

Photo: Adobe

ये न सिर्फ सॉफ्ट बनते हैं, बल्कि लंबे समय तक मुलायम भी रहते हैं.  इसे बनाने में सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं.  इस रेसिपी की खास बात एक स्पेशल ट्रिक है, जो व्रत के खाने को बिल्कुल नया ट्विस्ट देती है.

Photo: AI Generated

क्या है स्पेशल ट्रिक?  1. आटा तैयार करने का तरीका: एक पतीले में आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी लेकर उसमें सेंधा नमक डालकर उबाल लें. गैस बंद करते ही उसमें 1 कप सिंघाड़े का आटा डालें. अब पानी में आटे को अच्छे से मिलाएं. ध्यान रखें कि गुठली ना बने और ढक दें.

Photo: AI Generated

2. भाप से सॉफ्टनेस का जादू: आटे को 5 मिनट ढककर रखने से उसमें भाप बनती है, जिससे आटा फूलकर सॉफ्ट हो जाता है. इस ट्रिक से आटा चिकना और सॉफ्ट बनता है, जिससे पराठे आसानी से बेले जाते हैं.

Photo: AI Generated

आलू का मसाला कैसे तैयार करें?  उबले हुए आलू को कद्दूकस करें, उसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, अदरक, हरा धनिया और काली मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करें,

Photo: AI Generated

आटा गूंथने का आसान तरीका  तैयार आटे में आलू का मिश्रण मिलाकर धीरे-धीरे गूंथें, 2–3 मिनट में आटा बाइंड हो जाएगा, फिर ऊपर से थोड़ा देसी घी लगाकर स्मूद करें. आटा तब तक गूंथे जब तक ये नॉन-स्टिकी न हो जाए.

Photo: Adobe

पराठा बेलने और पकाने का सही तरीका  छोटे पेड़े बनाकर हल्का मोटा बेलें, मीडियम-लो फ्लेम पर पहले बिना घी के सेकें फिर 2 चम्मच घी लगाकर क्रिस्प करें और ध्यान रखें कि तेज आंच न रखें वरना पराठा अंदर से कच्चा रह सकता है.

Photo: Adobe

आप ये पराठे सिंघाड़े की जगह कुट्टू के आटे से भी बना सकते हैं. तरीका बिल्कुल यही रहेगा और पराठे उतने ही सॉफ्ट और टेस्टी बनेंगे.

Photo: AI Generated

Read Next