19 March 2026
Photo: ITG
नवरात्र का व्रत शुरू होते ही घरों में कुट्टू के आटे की पूड़ी, पकौड़े और कई तरह के पकवान बनने लगते हैं. ये पकवान व्रतों में लोगों को एनर्जी देने का काम करते हैं.
Photo: AI Generated
कुट्टू की पूड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं, लेकिन अक्सर लोगों को इन्हें बनाने में दिक्कत आती हैं. वो शिकायत करते हैं कि कुट्टू की पूड़ी या तो फूलती नहीं, या फिर सख्त बन जाती है.
Photo: AI Generated
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही फूली-फूली और टेस्टी कुट्टू की पूड़ी बना सकते हैं.
Photo: AI Generated
1. आटा सही गूंथना सबसे जरूरी: डेढ़ कप कुट्टू का आटा लें और उसमें 2 मीडियम साइज के उबले आलू मैश करके डालें. याद रखें आलू पूरी तरह ठंडे होने चाहिए.
Photo: AI Generated
2. आलू को अच्छी तरह मैश करके आटे में मिलाएं. ये बाइंडिंग का काम करते हैं, जिससे पूरी आसानी से बनती है और तलते समय टूटती नहीं.
Photo: AI Generated
3. फ्लेवर बढ़ाने के लिए आटे में मिलाएं ये चीजें: आटे में बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा जीरा, 2 चम्मच हरा धनिया और स्वाद अनुसार सेंधा नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. ये सभी चीजें आटे में मिलाने से पूड़ी का स्वाद और भी बढ़िया हो जाता है.
Photo: AI Generated
4. पानी डालते समय न करें ये गलती: कुट्टू के आटे में पानी एकदम से न डालें. हमेशा 2-2 चम्मच करके धीरे-धीरे पानी मिलाएं और आटे को बस इकट्ठा करें. अगर एकसाथ ज्यादा पानी डालते हैं तो आटा चिपचिपा हो जाता है.
Photo: AI Generated
5. आटा गूंथकर रखने की गलती न करें: कुट्टू का आटा गूंथने के बाद उसे ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए. जैसे ही आटा गूंथ जाए तो तुरंत पूड़ियां बेलकर तलना शुरू करें. वरना आटा ढीला हो जाता है और बेलने में दिक्कत होती है.
Photo: AI Generated
6. पूड़ी बेलने का सही तरीका अपनाएं: आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और हल्के हाथों से 2-3 बार ही बेलें. ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी पूड़ी न बनाएं, इससे पूड़ी सही तरह से नहीं फूलती.
Photo: AI Generated
7. तेल का तापमान है सबसे जरूरी: पूड़ी तलते समय तेल मीडियम आंच पर अच्छे से गरम होना चाहिए. ठंडे या बहुत तेज गरम तेल में पूड़ी डालने से वह ठीक से नहीं फूलती.
Photo: AI Generated
8. तलते समय अपनाएं ये ट्रिक: पूड़ी को तेल में डालते ही हल्के से दबाएं, ताकि वो फूल जाए. जैसे ही पूड़ी फूलने लगे, तुरंत पलट दें और हल्का सुनहरा होने पर निकाल लें.
Photo: AI Generated