व्रत में उठाएं डोसे का लुत्फ, मिनटों में होगा तैयार, बिना चावल भी बनेगा बाजार जैसा जालीदार

23 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र में यूं तो पूड़ी-पकौड़े खाए जाते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन्हें खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ ऐसा खाने के लिए ढूंढते हैं, जो हल्का भी हो और टेस्टी भी.

Photo: AI Generated

अगर आप भी ऐसा कुछ ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. हम अगर आपसे कहें कि आप व्रत में भी साउथ इंडियन फूड का मजा ले सकते हैं तो?

Photo: Adobe

चौंकिए मत, क्योंकि आप मशहूर साउथ इंडियन डिश डोसा व्रत में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. ये न केवल खाने में टेस्टी है, बल्कि बनाने में भी बहुत ही आसान है.

Photo: Adobe

फलाहारी डोसा, चावल से नहीं बल्कि साबूदाना और आलू से बनाया जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं व्रत वाला डोसा.

Photo: Adobe

इंग्रेडिएंट्स:  व्रत वाला डोसा बनाने के लिए 1 कटोरी साबूदाना (भीगा हुआ), 1 आलू, 2-3 चम्मच दही, मूंगफली (रोस्टेड), फलारी आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी लीव्स, जीरा और सेंधा नमक की जरूरत होगी.

Photo: Adobe

बनाने का तरीका:  1. डोसा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना और आलू को दही और मूंगफली के साथ पीसकर बैटर तैयार करें.

Photo: Adobe

2. अब इसमें फलाहारी आटा (कुट्टू/सिंघाड़े) और सभी मसाले मिलाएं.  3. अब तवे को हल्का गर्म करें, थोड़ा सा ग्रीस करें, बैटर डालें और मीडियम आंच पर 3-4 मिनट तक सेंके.

Photo: Adobe

4. अब दोनों तरफ से हल्का घी लगाएं और क्रिस्पी होने तक सेंके. आप डोसा बिल्कुल जारीदार और क्रिस्पी बनेगा.

Photo: Adobe

परफेक्ट डोसा बनाने के टिप्स: अगर आप बाजार जैसा परफेक्ट और जालीदार डोसा बनाना चाहते हैं, तो बैटर पतला या मोटा करके डोसा की टेक्सचर एडजस्ट कर लें.

Photo: Adobe

व्रत स्पेशल डोसे को सांभर के साथ नहीं, बल्कि चटनी या दही के साथ सर्व करें.

Photo: Adobe

Read Next