25 March 2026
Photo: ITG
नवरात्र के दौरान अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का खास महत्व होता है. इस दिन घर-घर में हलवा-पूरी और चने का प्रसाद बनाया जाता है.
Photo: Adoe
हलवा खाना तो सबको पसंद होता है, लेकिन इसे बनाना कुछ लोगों को झंझट भरा काम लग सकता है. इसे बनाने में टाइम लगता है.
Photo: Adoe
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना गैस जलाए भी जल्दी और आसान तरीके से हलवा बना सकते हैं. कैसे? हम आपको एक खास ट्रिक बताने वाले हैं, जो आपके बहुत काम आएगी.
Photo: Adoe
देश में गैस की किल्लत में भी ये ट्रिक लोगों के लिए काम की साबित हो सकती है. इस ट्रिक में हम माइक्रोवेव की मदद से मलाईदार हलवा बनाना सिखाएंगे.
Photo: Adoe
बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले एक माइक्रोवेव-सेफ बर्तन लें. इसमें बारीक सूजी और थोड़ा सा बेसन डालें. अब इसे माइक्रोवेव में 1-1 मिनट के लिए कुल 4 मिनट तक रोस्ट करें. इससे सूजी हल्की गोल्डन हो जाएगी और खुशबू भी आने लगेगी.
Photo: Adoe
2. अब इसमें चार गुना हल्का गर्म पानी डालें और फिर से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें. ध्यान रखें कि बर्तन को ढककर रखें ताकि मिश्रण बाहर न निकले.
Photo: Adoe
3. अब जब सूजी अच्छे से फूल जाए, तब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें. इसके साथ ही केसर और इलायची डालकर उसकी खुशबू बढ़ाएं. अब इसमें सिर्फ 2 चम्मच घी मिलाएं और 30 सेकंड के लिए फिर से माइक्रोवेव में रख दें.
Photo: Adoe
4. बस आपका गरमा-गरम, स्वादिष्ट और मलाईदार सूजी का हलवा तैयार है. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे सर्व करें.
Photo: Adoe
अष्टमी-नवमी के दिन आप इस तरह से जल्दी और टेस्टी हलवा बनाकर कन्याओं को खिला सकते हैं.
Photo: AI Generated