नवरात्र में नहीं होंगे बोर! बिना ब्रेड के ऐसे बनाएं चटपटा व्रत स्पेशल सैंडविच

23 March 2026

Photo: ITG

नवरात्रों में पराठा, पूड़ी और पकौड़ी तो सभी खाते हैं. लेकिन नौ दिनों तक इन्हें खाकर लोगों को बोरियत भी हो जाती है. ऐसे में 3-4 दिन होते ही लोगों को कुछ अलग खाने का मन करने लगता है.

Photo:  AI Generated

अगर आप भी पूड़ी, पकौड़ी और पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का, टेस्टी और क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप व्रत वाला सैंडविच बना सकते हैं.

Photo:  AI Generated

खास बात ये है कि इन सैंडविच को बनाने के लिए आपको ब्रेड की जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां, व्रत वाला सैंडविच  साबूदाना से बनाया जाता है और बोरियत दूर करने के लिए परफेक्ट है.

Photo:  AI Generated

इसमें ना ज्यादा तेल है और ना ही ये डीप फ्राई किया गया है. ये व्रत वाला साबूदाना सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

Photo:  AI Generated

1.  साबूदाना सैंडविच बनाने के लिए 2 कप साबूदाना को बस एक बार अच्छे से धोएं. फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर 1-2 घंटे के लिए रख दें. इससे साबूदाना सॉफ्ट हो जाएगा और इसी से सैंडविच में सही टेक्शचर आएगा.

Photo:  YouTube

2. सैंडविच की फिलिंग बनाने के लिए सॉफ्ट पनीर, भुनी मूंगफली, उबले और मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च-अदरक-धनिया, नमक और काली मिर्च सभी को अच्छी तरह मिला लें.

Photo:  YouTube

3.  अब गैस पर सेकने वाला सैंडविच मेकर लें और उसमें साबूदाना की लेयर चम्मच से हल्का फैलाएं. इसके ऊपर पनीर रखें, फिर सेंधा नमक और काली मिर्च छिड़कें.

Photo:  YouTube

4. फिर से साबूदाना की लेयर डालें और हल्का प्रेस करके फ्लैट कर दें. सैंडविच अगर थोड़ा बड़ा बनाएंगे तो अंदर के इंग्रेडिएंट्स अच्छे से पक जाते हैं और सैंडविच क्रिस्पी बनता है.

Photo:  YouTube

5. सैंडविच को लो फ्लेम पर एक साइड से 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर पलटें और दूसरी साइड भी 2-3 मिनट पकाएं. इस समय थोड़ा घी डालें ताकि क्रिस्पी और स्वाद बढ़े.

Photo:  AI Generated

Read Next