90% लोग नहीं जानते ये ट्रिक! इसलिए क्रिस्पी नहीं, ऑयली बनते हैं साबूदाना वड़े

22 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र में साबूदाना वड़ा लगभग हर घर में बनता है, लेकिन अक्सर एक ही शिकायत रहती है कि वड़ा बहुत तेल पी लेता है और उतना क्रिस्पी भी नहीं बनता.

Photo: ITG

क्या आपका साबूदाना वड़ा भी बहुत ज्यादा तेल पी लेते हैं? अगर हां, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटे-छोटे किचन सीक्रेट्स अपनाकर आप घर पर ही एकदम हल्के और सुपर क्रिस्पी साबूदाना वड़े बना सकते हैं.

Photo: ITG

चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स, जो आपके वड़े का स्वाद और टेक्सचर दोनों बदल देंगे. इसके साथ ही आपके तेल को भी बचाएंगे.

 Photo: AI Geenrated

सबसे बड़ा सीक्रेट: साबूदाना को भिगोने का सही तरीका है. साबूदाना वड़ा खराब होने की सबसे बड़ी वजह है उसे ज्यादा पानी में भिगोना. 

Photo: AI generated

साबूदाना सिर्फ 2 बार धोएं दूसरी बार धोकर 5 मिनट पानी में छोड़ दें फिर पूरा पानी निकाल दें. ये बात जान लें कि जितना ज्यादा पानी होगा वड़ा उतना ज्यादा तेल पिएगा.

Photo: AI generated

आलू का सही रेश्यो जरूरी: 1 कप साबूदाना में 3 उबले कद्दूकस किए हुए आलू डालें, लेकिन मैश न करें. अगर रेशियो  सही रहेगा तो वड़ा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी बनता है.

Photo: AI generated

मूंगफली का क्रंच बनाएगा स्वाद को खास: मूंगफली को घी में धीमी आंच पर भूनें. भूनने के बाद उसके ठंडी होने दें और फिर दरदरी कूट लें. दरदरी कुटी मूंगफली साबूदाना और आलू के पेस्ट में डालें. इससे वड़े में बढ़िया क्रंची बनेंगे.

Photo: AI generated

मसाले और मिक्सिंग का सही तरीका: सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, अदरक, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं, साथ में थोड़ा सा नींबू डालें. लेकिन मिक्स करते समय ध्यान रखें कि साबूदाना दानेदार दिखे, पूरी तरह पेस्ट न बने.

Photo: AI generated

वड़ा को शेप देने की स्मार्ट ट्रिक: ध्यान रहे कि वड़ा ज्यादा मोटा न बनाएं. साइड और सेंटर दोनों से हल्का पतला रखें. इससे वड़ा जल्दी पकेगा और कम तेल सोखेगा.

Photo: AI generated

फ्राई करने से पहले जरूर करें ये काम: वड़ों को 5–10 मिनट हवा में रखें. इससे उनके ऊपर हल्की लेयर बनती है. इससे वड़ा न तो टूटता है और न ही ज्यादा तेल सोखता है.

Photo: AI generated

सही टेंपरेचर पर ही करें फ्राई: तेल अच्छी तरह गरम (180–190°C) होना चाहिए. फिर गैस मीडियम करें और वड़े डालें. बार-बार न चलाएं. जब वड़ा ऊपर तैरने लगे, समझ जाएं अंदर तक पक गया है.

Photo: AI generated

Read Next