21 March 2026
Photo: ITG
क्या आप भी नवरात्र में चाट-पापड़ी खाना मिस करते हैं? अगर हां, तो ये रेसिपी आपके काम की है. आज हम आपको शेफ कुणाल कपूर की ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपको व्रतों में भी चाट का मजा दिलाएगी.
Photo: Adobe
दरअसल, नवरात्र में लोग रोज-रोज वही साबूदाना या आलू खाकर बोर हो जाते हैं और उनका कुछ चटपटा, टेस्टी और थोड़ा हटके खाने का मन करता है. ऐसे में व्रत के दही भल्ले एकदम परफेक्ट हैं.
Photo: ITG
दही भल्ले सुनकर टेंशन में ना आएं. ये दाल से नहीं बल्कि सामक के चावल से बनते हैं. ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि बनाने में भी आसान हैं.
Photo: Adobe
बनाने का तरीका: सबसे पहले सामक चावल को अच्छे से धो लें. फिर हल्के तेल में जीरा और कुटी काली मिर्च का तड़का लगाएं. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें.
Photo: Adobe
अब इसमें पानी और सेंधा नमक डालकर उबाल लें. उबलते पानी में सामक चावल डालें और 3-5 मिनट में इसे अच्छे से पकाएं.
Photo: Adobe
जब चावल गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें. जब चावल का ये पेस्ट ठंडा हो जाए तो इसके बाद इसमें कद्दूकस किए हुए उबले आलू और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
Photo: Adobe
अब इस मिक्सर से छोटे-छोटे गोल भल्ले बना लें. कड़ाही में तेल गरम करें और मीडियम से तेज आंच पर भल्लों को सुनहरा होने तक तलें. तलते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा ब्राउन न हों, वरना बाहर से सख्त हो सकते हैं.
Photo: Adobe
व्रत की खट्टी-मीठी चटनी कैसे बनाएं? इस खास चटनी के लिए पानी में अनारदाना, अमचूर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, अदरक, सेंधा नमक और गुड़ डालकर उबाल लें. जब चटनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो छानकर ठंडा कर लें.
Photo: AI Geenrated
भल्लों को सॉफ्ट बनाने का सीक्रेट शेफ कुणाल कहते हैं एक बाउल में पानी, थोड़ा दही और सेंधा नमक डालकर पतली छाछ तैयार करें. इसमें तले हुए भल्ले 5 मिनट के लिए डुबो दें. इससे भल्ले सॉफ्ट हो जाएंगे और एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाएगा.
Photo: ITG
मीठा दही ऐसे बनाएं दही में स्वादानुसार चीनी मिलाकर अच्छे से फेंट लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं, इससे फ्लेवर और बढ़ जाएगा.
Photo: Adobe
अब प्लेट में भल्ले रखें, ऊपर से मीठा दही डालें और तैयार खट्टी-मीठी चटनी डालें. चाहें तो ऊपर से अनार के दाने डालकर गार्निश करें.
Photo: AI Geenrated