22 March 2025
Photo: ITG
नवरात्र के व्रत नौ दिन के होते हैं. इन व्रतों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि आखिर नौ दिनों तक रोज क्या नया और टेस्टी बनाया जाए.
Photo: AI Generated
हर दिन वही फलाहार का फीका खाना खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जो आपकी बोरियत को एक ही बाइट में खत्म कर देगा.
Photo: AI Generated
आज हम आपको व्रत वाले एक खास पराठे और बिना प्याज-लहसुन की सब्जी की रेसिपी बताने वाले हैं. ये रेसिपी ना सिर्फ हेल्दी है, बल्कि इतनी स्वादिष्ट है कि बच्चे भी इसे टिफिन में बड़े चाव से खाएंगे.
Photo: Adobe
बिना टमाटर-प्याज की खास व्रत वाली सब्जी 1. सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, हरी मिर्च और अदरक भूनें, फिर 1 चम्मच व्रत का आटा (सामक/सिंघाड़ा/कुट्टू/राजगीरा) डालकर हल्का सा भून लें. इससे दही फटती नहीं और सब्जी गाढ़ी बनती है.
Photo: AI Generated
2. अब एक कटोरी दही में लाल मिर्च मिलाकर कड़ाही में डालें और तुरंत चलाएं, फिर उबले आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा पानी डालकर पकाएं. आप चाहें तो इसमें पनीर या मखाने भी मिला सकते हैं.
Photo: AI Generated
सॉफ्ट और टेस्टी व्रत वाले पराठे 1. 1 कप फलाहारी आटा (जो आप खाते हों) लें, उसमें 1 टेबलस्पून घी, जीरा, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं, फिर करीब 1¾ कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. ध्यान रखें कि आटे में गांठें नहीं पड़नी चाहिए, इसलिए लगातार चलाते रहें.
Photo: Adobe
2. अब इसमें कद्दूकस किए उबले आलू मिलाएं, मिश्रण ठंडा होने पर छोटी-छोटी लोई बनाएं और सूखे आटे की मदद से बेल लें.
Photo: Adobe
3. जब पराठा बिल जाए तब तवे पर हल्का घी या तेल लगाकर पराठे सेंकें. छोटे होने की वजह से आप एक साथ 2 पराठे बना सकते हैं. ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं.
Photo: Adobe
4. बता दें आप एक कप आटे से तकरीबन 15 पराठे बना सकते हैं.
Photo: Adobe