बिना मावा सिर्फ 1 चम्मच घी से बनाएं लौकी का हलवा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

20 Mrach 2026

Photo: ITG

नवरात्र के नौ दिनों से व्रत में लोग एक ही सवाल करते हैं कि आखिर ऐसा क्या बनाएं जो उन्हें एनर्जी भी दे और हेल्दी भी हो. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो ये खबर आपके काम की है.

Photo: AI Generated

अक्सर लोग व्रत में खाई जाने वाली लिमिटेड चीजें खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. घर में मौजूद साधारण चीजों से आप हलवाई जैसा लच्छेदार और रसीला लौकी का हलवा बना सकते हैं.

Photo: AI Generated

आज हम आपको लौकी का हलवा बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं, जिसमें न तो मावा इस्तेमाल होगा और न ही मिल्क पाउडर. लौकी का हलवा सिर्फ 1 चम्मच घी से तैयार होगा.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: ताजी हरी लौकी, दूध, दूध की मलाई (या फ्रेश क्रीम), चीनी या खांड, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) और 1 चम्मच घी.

Photo: Pixabay

बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले एक लौकी को अच्छे से धोकर उसे छील लें. बीच का बीज वाला हिस्सा निकाल दें और फिर मीडियम साइज के कद्दूकस से ग्रेट करें.

Photo: AI Generated

2. अब एक कड़ाही में घी डालकर काजू, बादाम और किशमिश हल्के से भून लें. अब उसी कड़ाही में कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 2-3 मिनट तक भूनें. इससे लौकी का कच्चापन खत्म हो जाएगा.

Photo: AI Generated

3. इसे थोड़ी देर ढककर पकाएं, जिससे लौकी जल्दी सॉफ्ट हो जाए. अब हल्का गरम किया हुआ दूध डालें और अच्छे से मिलाते हुए इसे पकाएं.

Photo: AI Generated

4. जब ये पक जाए तब इसमें दूध की फेंटी हुई मलाई डालें. इससे हलवे में मावा जैसा स्वाद आ जाएगा, वो भी बिना मावा डाले.

Photo: AI Generated

5. अब स्वाद अनुसार चीनी डालकर तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा और चमकदान न हो जाए. अब इलायची पाउडर और रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.

Photo: AI Generated

Read Next