साबूदाना भिगोना भूल गए? इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं परफेक्ट खिचड़ी

21 March 2026

Photo: ITG

नवरात्र के नौ दिनों में सबसे बड़ा सवाल सभी के दिलो-दिमाग में ये होता है कि आज व्रत में क्या बनाएं? और अगर मन साबूदाना खिचड़ी का हो लेकिन साबूदाना भिगोना ही भूल गए हों, तो मजा ही खराब हो जाता है.

Photo: Adobe

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे बिना भिगोए भी खिले-खिले साबूदाना खिचड़ी मिनटों में बन जाएगी.

Photo: Adobe

इस ट्रिक से साबूदाना खिचड़ी न केवल खिली-खिली बनेगी बल्कि इंस्टेंट भी बनेगी. इसमें आपको साबूदाना भिगोकर घंटों उसके फूलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

Photo: Adobe

इस ट्रिक में आप साबूदाना खिचड़ी को कुकर में आसानी से बिना साबूदाना भिगोए ही बना सकते हैं.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 1.5 कटोरी साबूदाना, 2–3 उबले आलू, ½ कप मूंगफली और 2–3 हरी मिर्च (स्वाद अनुसार). इसके अलावा करी पत्ते, हरा धनिया, 1 नींबू, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चीनी, जीरा और तेल.

Photo: AI Generated

बिना भिगोए साबूदाना कैसे पकाएं? साबूदाना को 3–4 बार अच्छे से धो लें. इसके बाद एक स्टील के डिब्बे में थोड़ा तेल लगाकर उसमें साबूदाना, आधा चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें.

Photo: Adobe

अब डब्बा बंद करके कुकर में रखें और साथ में आलू भी डाल दें. कुकर में थोड़ा पानी डालकर 4 सीटी लगाएं, फिर 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

Photo: Adobe

कुकर ठंडा होने पर जब आप डिब्बा खोलेंगे तो साबूदाना थोड़ा चिपचिपा लगेगा. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इसे थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होती ही इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कांटे की मदद से खोलिए. जब ये खुल जाए तो पानी छानकर साबूदाना अलग रख लें.

Photo: Adobe

कैसे बनाएं खिचड़ी?  1. कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें मूंगफली डालकर भून लें. जब भुन जाए तो मूंगफली अलग रख दें.  2. अब जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ते डालें. जब जब जीरा चटकने लगे और करी पत्ते क्रिस्पी हो जाएं तब उसमें उबले हुए आलू डाल दें.

Photo: Adobe

3.  अब सेंधा नमक और काली मिर्च डालें.  4. आखिर में साबूदाना डालकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए भूनें.  5. अब इसमें नींबू का रस, भुनी मूंगफली, हरा धनिया और आखिर में 1 चम्मच चीनी डालें.

Photo: Adobe

Read Next