महिंद्रा थार (Mahindra Thar) भारत की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड एसयूवी (SUV) में से एक है. इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उन लोगों के लिए तैयार किया है, जिन्हें एडवेंचर, लंबी यात्राएं और कठिन रास्तों पर ड्राइविंग पसंद है. थार का डिजाइन कंपनी की पुरानी जीप और सैन्य वाहनों से प्रेरित माना जाता है. समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह आज ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ शहरों में भी पसंद की जाने वाली एसयूवी बन गई है.
महिंद्रा ने पहली बार 2010 में आधुनिक थार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. इसका डिजाइन पारंपरिक जीप जैसा था और इसे मुख्य रूप से ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया था. इस मॉडल में 2.5-लीटर CRDe डीजल इंजन और बाद में 2.5-लीटर DI इंजन का विकल्प दिया गया. इसमें 4x4 ड्राइव सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत बॉडी दी गई थी, जिससे यह पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चल सकती थी.
महिंद्रा ने 2020 में नई जनरेशन थार लॉन्च की, जिसमें डिजाइन, सुरक्षा और तकनीक में बड़े बदलाव किए गए. इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध कराए गए. ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिला. नई थार पहले से अधिक आरामदायक और आधुनिक फीचर्स के साथ आई, जिससे यह फैमिली और डेली ड्राइव के लिए भी उपयुक्त बन गई.
नई महिंद्रा थार में 4x4 ड्राइव सिस्टम, मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल, हाई और लो-रेंज ट्रांसफर केस, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, रूफ-माउंटेड स्पीकर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं.
महिंद्रा थार में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, रोल-केज डिजाइन और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.
महिंद्रा थार में 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. दोनों इंजन बेहतर टॉर्क और ऑफ-रोड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. यह एसयूवी नदी, कीचड़, पहाड़ी रास्तों और रेतीले इलाकों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन की गई है.
महिंद्रा थार ROXX को Autocar India ने 2024 में 'कार ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया है.
Hyundai Boulder का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया गया है. यहां के बाजार में आने के बाद ये ऑफरोडिंग एसयूवी Mahindra Thar को टक्कर देगी.
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार (Mahindra Thar) की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है. नई कीमतें 10 जुलाई से लागू हो गई हैं.
हरिद्वार की नदी में काले रंग की थार फंसी हुई थी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. नदी की उफनती धारा के बीच थार फंसी हुई थी और उसे बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था. इस ऑपरेशन में जेसीबी का उपयोग किया गया था ताकि थार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। यह घटना हरिद्वार की नदी के किनारे हुई जहां वाहन बहने के कारण फंसा था.
हरिद्वार में गंगा की मुख्य धारा में थार उतारकर स्टंट करना लड़कों को भारी पड़ गया. एसयूवी बीच नदी में फंस गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा. पुलिस ने गाड़ी सीज कर कार्रवाई की और स्टंटबाजी से बचने की अपील की. पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के जोखिम भरे स्टंट से बचने की अपील की है.
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में कुछ युवकों ने अपनी थार कार को गंगा की नील धारा में स्टंट के लिए उतार दिया. गाड़ी नदी के बीच में फंसकर डूबने लगी, जिस पर स्थानीय लोगों ने गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला गया.
Mahindra Thar पर इससे पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं. हाल ही में हरियाणा डीजीपी ने कहा था कि, महिंद्रा थार जैसी गाड़ियों को बदमाश चलाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि, सड़क हादसों और किसी भी तरह के वारदात के लिए क्या गाड़ी जिम्मेदार है. अब गोवा सरकार भी रेंटेड थार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है.
गोवा सरकार सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए किराये पर चलने वाली महिंद्रा थार एसयूवी के नए लाइसेंस पर रोक लगाने की तैयारी में है. हाल के महीनों में थार से जुड़े कई गंभीर हादसों के बाद सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है. प्रस्ताव को जल्द स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सामने रखा जाएगा.
महिंद्रा के लिए मई का महीने शानदार रहा है. कंपनी ने मई 2026 में कुल 58,021 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 11 फीसदी बढ़ी है.
यूपी के मथुरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां डीजल भरवाने के बाद एक बिना नंबर प्लेट लगी थार में बैठे युवक बिना पैसे दिए फरार हो गए. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मथुरा में एक थार चालक द्वारा बिना भुगतान किए डीजल भरवाकर फरार होने का मामला सामने आया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में चिंता बढ़ गई है और आरोपी की तलाश जारी है.
गुरुग्राम में दो दोस्तों ने महिंद्रा थार SUV को दो दिन के लिए किराए पर लिया और उसे राजस्थान में औने-पौने दाम में बेच दिया. मामला सेक्टर-5 थाना पुलिस के संज्ञान में तब आया, जब रेंटल कंपनी के मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई. दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है और पूछताछ जारी है.
अप्रैल 2026 में महिंद्रा की गाड़ियों की जबरदस्त सेल हुई है. कंपनी ने 30 दिनों में 56,331 गाड़ियों को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 8 फीसदी की है.
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक खास कार को पेश किया है. उन्होंने ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) को दिखाया है, जिसे सिक्योरिटी फोर्सेस के लिए डेवलप किया गया है.
Mahindra Thar Price Hike: महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि कीमतें बढ़ेंगी और अब नई कीमतें लागू भी हो चुकी हैं.
महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी पेट्रोल-डीजल एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल की रेंज की कीमतों को बढ़ाया है.
भारतीय बाजार में जल्द ही कई नई कारें लॉन्च होने वाली है. इसमें बहुत सी एसयूवी भी हैं. कुछ को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है, तो कुछ को कंपनी ने कन्फर्म किया है.
भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए फरवरी का महीना बेहतरीन रहा है. 26% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के साथ इस महीने कुल 3,94,768 यूनिट्स बिकी हैं.
भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से चार अलग-अलग कारों में रेप किया गया था. साथ ही पीड़िता के साथ ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज खुलासा भी हुआ है. इस कांड का मुख्य आरोपी औसाफ पहले से जेल में है. अब पुलिस ने जिम संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
Mahindra SUV Bookings: महिंद्रा ने आज XEV 9S और XUV 7XO की बुकिंग शुरू की है. आज महिंद्रा ने घोषणा की है कि, इन दोनों मॉडलों को मिलाकर कुल 93,689 बुकिंग दर्ज की गई हैं.
पंजाब में लुधियाना की थार वाली दुल्हन भावनी तलवार वर्मा का विदाई के बाद थार चलाकर ससुराल पहुंचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारी लहंगे और ज्वेलरी के बावजूद खुद ड्राइवर सीट संभालने के फैसले ने उन्हें चर्चा में ला दिया. आजतक से बातचीत में भावनी ने बताया कि थार खुद चलाने का प्लान पहले से उनके दिमाग में था, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं थी. शादी की रस्में पूरी करने के बाद जैसे ही उन्होंने कार की चाबी मांगी और ड्राइवर सीट पर बैठीं, सब हैरान रह गए. उनके पति चिराग साथ देने के लिए तैयार थे. वायरल होने के बाद भावनी कहती हैं कि अब तो सेलिब्रिटी फील आ रही है. नेगेटिव कमेंट्स पर वे हंसकर कहती हैं कि उन्हें बस अपना पल एंजॉय करना था, जो उन्होंने खूब किया.