क्लासिक को 'Gen Z' टच! जानें THAR OG का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट

23 September 2026

By: Ashwin Satyadev

Mahindra THAR OG

महिंद्रा ने अपनी मशहूर 3-डोर एसयूवी थार को नए अंदाज में लॉन्च किया है. इस फेसलिफ्ट को 'Thar OG' नाम दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

थार को 'Gen Z' टच

चूंकि 'OG' आज-कल के जेन जी जेनरेशन के बीच एक मशहूर स्लैंग है, जिसके जरिए एक क्लासिक एसयूवी को 'Gen Z' टच देने की कोशिश की गई है.

Photo: auto.mahindra.com

कीमत है इतनी

Thar OG को कंपनी ने 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ लॉन्च किया है. ये SUV तीन वेरिएंट्स AXT, LXT और ZXT में बेची जाएगी.

Photo: auto.mahindra.com

इंजन ऑप्शन

इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का विकल्प मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

कब होगी डिलीवरी

इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि शुरुआती कीमतों का फायदा 30 नवंबर 2026 तक डिलीवर होने वाली गाड़ियों पर मिलेगा.

Photo: auto.mahindra.com

मिलेंगे 3 इंजन

Thar OG में 1.5-लीटर D117 डीजल, 2.2-लीटर mHawk डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा रहा है.

Photo: auto.mahindra.com

ध्यान देना जरूरी

हालांकि, हर इंजन के साथ सभी वेरिएंट और ड्राइवट्रेन ऑप्शन नहीं मिलेंगे. 1.5-लीटर डीजल इंजन सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

Photo: auto.mahindra.com

बेस मॉडल की कीमत

Thar OG के बेस मॉडल की शुरुआत 1.5-लीटर D117 डीजल इंजन वाले AXT वेरिएंट से होता है. जिसकी कीमत 10.32 लाख रुपये है. 

Photo: auto.mahindra.com

बेस मॉडल की कीमत

Thar OG के बेस मॉडल की शुरुआत 1.5-लीटर D117 डीजल इंजन वाले AXT वेरिएंट से होता है. जिसकी कीमत 10.32 लाख रुपये है. 

Photo: auto.mahindra.com

पेट्रोल इंजन वेरिएंट

पेट्रोल इंजन की शुरुआत LXT वेरिएंट से होती है. इसके RWD ऑटोमैटिक की कीमत 14.77 लाख रुपये है. वहीं 4WD मैनुअल की कीमत 15.60 लाख रुपये है.

Photo: auto.mahindra.com

पेट्रोल इंजन वेरिएंट

पेट्रोल इंजन की शुरुआत LXT वेरिएंट से होती है. इसके RWD ऑटोमैटिक की कीमत 14.77 लाख रुपये है. वहीं 4WD मैनुअल की कीमत 15.60 लाख रुपये है.

Photo: auto.mahindra.com

डीजल इंजन वेरिएंट

वहीं 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन की शुरुआत LXT 4WD मैनुअल से होती है, जिसकी कीमत 16.43 लाख रुपये है. इसका 4WD ऑटोमैटिक वर्जन 18.00 लाख रुपये में आता है. 

Photo: auto.mahindra.com

बेस में क्या मिलेगा

AXT थार OG का बेस वेरिएंट है. इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग, ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल और ट्यूबलर साइड फुटस्टेप जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

मिलेंगे ये फीचर्स

इसके अलावा ESP के साथ रोलओवर मिटिगेशन और रोल केज भी दिया गया है. इस वेरिएंट में 18-इंच स्टील व्हील, हैलोजन MFR हेडलैंप और LED टेल लैंप मिलते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम ब्रेक

इसमें हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर AC वेंट और रियर डिफॉगर दिया गया है. इसमें अंदर से खुलने वाला फ्यूल लिड और फ्रंट डिस्क के साथ रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं.

Photo: auto.mahindra.com

LXT वेरिएंट में क्या मिलेगा

LXT वेरिएंट AXT के मुकाबले ज्यादा फीचर्स के साथ आता है. 4WD वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और मड, सैंड और स्नो टेरन मोड मिलता है.

Photo: auto.mahindra.com

18-इंच अलॉय व्हील

LXT वेरिएंट में 18-इंच अलॉय व्हील, 10.25-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर MID मिलता है.

Photo: auto.mahindra.com

फैब्रिक सीट्स

इसके अलावा डुअल-टोन बंपर, मोल्डेड साइड फुटस्टेप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और एम्बॉस्ड फैब्रिक सीट्स दी गई हैं.

Photo: auto.mahindra.com

केबिन फीचर्स

इसमें क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर और वॉशर, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम, 4WD वर्जन में वॉशेबल फ्लोर और ड्रेन प्लग की सुविधा भी दी है.

Photo: auto.mahindra.com

ZXT है टॉप वेरिएंट

Thar OG का टॉप-स्पेक ZXT वेरिएंट में 19-इंच अलॉय व्हील, LED हेडलैंप के साथ DRLs और LED फ्रंट फॉग लैंप मिलते हैं. हेडलैंप में कॉर्नरिंग फंक्शन भी दिया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

टॉप वेरिएंट का केबिन

केबिन में वायरलेस चार्जर, एम्बॉस्ड लेदरेट सीट्स और लेदरेट स्टीयरिंग व्हील मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें बड़ा अपग्रेड किया गया है. 

Photo: auto.mahindra.com

6 एयरबैग

ZXT में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर-व्यू कैमरा दिया गया है. इस वेरिएंट में चार HPTS एयरबैग सहित कुल 6 एयरबैग भी मिलते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

Read Next