इस दिवाली घर लाएं सस्ती 7-सीटर फैमिली कारें! कीमत 5.73 लाख

25 October 2026

By: Aaj Tak Auto

दिवाली पर नई कार

दिवाली पर अगर आप अपने परिवार के लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 7-सीटर कार आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है.

Photo: Pexels

फैमिली के लिए बेस्ट कारें

इनमें पूरे परिवार के साथ सफर करने के लिए ज्यादा जगह मिलती है और सामान रखने की भी अच्छी सुविधा मिलती है.

Photo: Freepik

देखें 7-सीटर्स की लिस्ट

खास बात यह है कि इसके लिए आपको मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है. कुछ ऐसी किफायती 7-सीटर फैमिली कारें मौजूद हैं, जो आपके बजट में फिट बैठेंगी. देखें लिस्ट-

Photo: Freepik

कीमत: 11.12 लाख

कारेंस में 1.5-लीटर का पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन मिलता है. ये कार आमतौर पर 12 से 14 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है. इसका फैक्ट्री फिटेड CNG वैरिएंट भी लॉन्च हुआ है.

Video: ITG

Kia Carens

कीमत: 8.90 लाख 

मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी तक का माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Ertiga 

कीमत: 8.57 लाख

महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. ये कार शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में मशहूर है. आमतौर पर ये SUV 16 किमी/लीटर का माइलेज देती है.

Photo: Auto.mahindra.com

Mahindra Bolero

कीमत: 5.81 लाख 

Triber में 1-लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. ये कार 19 किमी/लीटर का माइलेज़ देती है.

Photo: Renault.co.in

Renault Triber 

कीमत: 5.73 लाख

निसान ग्रेवाइट में भी 1.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो तकरीबन 19 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है.

Photo: Nissa.co.in

Nissan Gravite

कीमत: 5.28 लाख

इको अब केवल 5-सीटर और 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है. 1.2 लीटर इंजन से ये कार 19 किमी और इसका CNG वेरिएंट 26 किमी तक माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Eeco

Read Next