किलर लुक... धांसू रेंज! आ रही है THAR इलेक्ट्रिक! महिंद्रा की बड़ी तैयारी

20 July 2026

By: Aaj Tak Auto

आ रही है Thar EV

इलेक्ट्रिकफाइड होते भारतीय कार बाजार में अब THAR भी इलेक्ट्रिक अवतार में आने वाली है. Thar EV का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. ह

Photo: ITG

डिजाइन हुआ पेटेंट

कंपनी ने भारत में अपनी Vision T कॉन्सेप्ट SUV का डिजाइन पेटेंट करा लिया है. माना जा रहा है कि यही कॉन्सेप्ट आगे चलकर प्रोडक्शन मॉडल Thar EV के रूप में बाजार में आएगा. 

Photo: ITG

प्रोडक्शन रेडी है मॉडल

इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा प्रोडक्शन-रेडी नजर आ रहा है और इसमें ऑफ-रोडिंग DNA को पूरी तरह बरकरार रखा गया है.

Photo: ITG

Vision T कॉन्सेप्ट

महिंद्रा ने पहली बार Vision T कॉन्सेप्ट को Freedom NU इवेंट के दौरान पेश किया था. इस इवेंट में कंपनी ने अपने आने वाले कई नए SUV मॉडल दिखाए थे. 

Photo: Screengrab

बड़ा संकेत

अब इसके डिजाइन का भारत में पेटेंट होने के बाद माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक Thar के प्रोडक्शन मॉडल की तैयारी का बड़ा संकेत है.

Photo: Screengrab

कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Mahindra Thar EV साल 2028 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. यह कंपनी के NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी.

Photo: Screengrab

कैसा है डिज़ाइन

पेटेंट इमेज से साफ पता चलता है कि Vision T का डिजाइन पहले दिखाए गए Thar.e कॉन्सेप्ट से काफी ज्यादा प्रोडक्शन मॉडल जैसा है.

Photo: Screengrab

फ्रंट लुक

इसमें सीधा और चौड़ा बोनट, बॉक्सी फ्रंट डिजाइन, एक्सपोज्ड डोर हिंज, मोटी बॉडी क्लैडिंग और पीछे टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील दिया गया है.

Photo: Screengrab

दमदार रोड प्रेजेंस

SUV का पूरा लुक काफी स्ट्रांग और दमदार दिखाई देता है. इसके बॉडी पैनल, बंपर और लाइटिंग डिजाइन भी कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलते-जुलते हैं.

Photo: Screengrab

क्या होगा साइज

पेटेंट डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि यह SUV 4 मीटर से ज्यादा लंबी हो सकती है. ऐसे में इसका साइज Thar से बड़ा और Thar Roxx के करीब हो सकता है. 

Photo: Screengrab

दमदार एक्सटीरियर

फ्रंट में दो हिस्सों वाली ग्रिल दी गई है जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लॉट्स हैं. वहीं स्क्वायर शेप LED हेडलाइट्स के साथ वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट इसे यूनिक लुक देते हैं.

Photo: Screengrab

केबिन में प्रीमियम फीचर्स

Thar EV के इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Photo: Screengrab

सेफ्टी दमदार

इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. 

Photo: Screengrab

क्या होगी रेंज

इसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की संभावना है और टॉप वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज दे सकती है. 

Photo: Screengrab

इलेक्ट्रिक ऑफरोडर

Mahindra Vision T में डुअल मोटर 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जा सकता है. इससे इलेक्ट्रिक होने के बावजूद Thar की ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी बरकरार रहेगी.

Photo: Screengrab

Read Next